IMD Monsoon: यूपी में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

राजधानी दिल्ली और समूचे एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम (IMD Monsoon) खुशगवार और कुछ ठंडा हो गया है। देररात से शुरू बारिश अभी भी जारी है।

Written By :

SK Sharma

Updated

June 25, 2023

राजधानी दिल्ली और समूचे एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम (IMD Monsoon) खुशगवार और कुछ ठंडा हो गया है। देररात से शुरू बारिश अभी भी जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का दावा है कि देश के पश्चिमी छोर पर समुद्र के किनारे स्थित मुंबई और दिल्ली में मानसून एक साथ दस्तक देगा। इसके 26 जून तक पहुंचने की संभावना है।

 monsoon started in UP

आमतौर पर मानसून केरल में 1 जून, मुंबई में 11 जून और दिल्ली में 27 जून तक पहुंचता है। विभाग के मुताबिक, चक्रवात बिपरजॉय के कारण यह प्रभावित हुआ है। धीमी शुरुआत के बाद मानसून अब तेजी पकड़ रहा है। मध्य भारत में मानसून तय समय से 10-12 दिन पीछे है। यह महाराष्ट्र, पूरे कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों समेत कई इलाकों तक पहुंच चुका है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में शनिवार को अच्छी बारिश हुई।

ये भी पढ़ें..Cyclone Biparjoy ने बदली मौसम की चाल, अगले 5 दिन ऐसा रहेगा हाल

पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक

पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक (IMD Monsoon) के साथ ही भारी बारिश और आकाशीय बिजली ने जनजीवन को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। शनिवार को सोनभद्र, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। अगले दो दिनों में मॉनसून के पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ दिल्ली तक पहुंचने की संभावना है।

monsoon

आईएमडी ने इन शहरों में जारी किया अलर्ट

शनिवार को मानसून छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश पहुंच गया। आज मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम, शहडोल, रीवा, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। झाबुआ, सागर और अलीराजपुर जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)