सोनम और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी में जमीं पर उतरे सितारे…

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने बिजसमेन ब्वॉयफ्रेंड से मंगलवार को शादी करने के बाद मुंबई के नामी होटल रिसेप्शन पार्टी दी. इस दौरान सोनम और आनंद आहूजा समेत पूरा परिवार मेहमानों का जोरदार स्वागत किया. शादी में जहां सोनम सुर्ख लाल जोड़े में नजर आईं, वहीं रिसेप्शन में उन्होंने ग्रे व्हाइट ड्रेस पहनी. अनिल कपूर और सोनम के भाई हर्ष भी ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में नजर आए. बता दें कि सोनम और आनंद ने मंगलवार को सिख धर्म के अनुसार एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए, ये शादी मुंबई के रॉकडेल स्थित सोनम की मासी

Written By :

admin

Updated

May 9, 2018

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने बिजसमेन ब्वॉयफ्रेंड से मंगलवार को शादी करने के बाद मुंबई के नामी होटल रिसेप्शन पार्टी दी. इस दौरान सोनम और आनंद आहूजा समेत पूरा परिवार मेहमानों का जोरदार स्वागत किया.

शादी में जहां सोनम सुर्ख लाल जोड़े में नजर आईं, वहीं रिसेप्शन में उन्होंने ग्रे व्हाइट ड्रेस पहनी. अनिल कपूर और सोनम के भाई हर्ष भी ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में नजर आए.

बता दें कि सोनम और आनंद ने मंगलवार को सिख धर्म के अनुसार एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए, ये शादी मुंबई के रॉकडेल स्थित सोनम की मासी के बंगले पर हुई.इन दोनों की शादी में शरीक होने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार पहुंचे थे जिनमें अमिताभ बच्चन, करण जौहर, जैकलीन फर्नांडिस, रानी मुखर्जी, रणवीर सिंह, करिश्मा कपूर और करीना सैफ अली खान शामिल हुए.

वहीं रिसेप्शन में मानों बॉलीवुड सितारे जमीं पर उतर आए हो.इस रिसेप्शन पार्टी में रानी मुखर्जी, कंगना रनौत, करण जौहर, शाहिद -मीरा, काजोल, मनीष मल्होत्रा, स्वरा भास्कर, जैकी श्रॉफ और करीना कपूर तक अपने -अपने अलग अंदाज में नजर आए.वहीं सलमान,शाहरुख ने भी खुब मस्ती की.इसके अलावा अगर सबसे पहले आने वाले गेस्ट्स की बात करें तो शत्रुघ्न सिन्हा अपने परिवार के साथ वहां पहुंचे. इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और बेटा नजर आए, हालांकि सोनाक्षी नजर नहीं आईं.जबकि जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर पापा बोनी के साथ पहुंची.

Image result for सोनम और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी