गैंगस्टर अतीक के परिवार के खिलाफ एक और FIR दर्ज, जेल में बंद दोनों बेटों के पर आपराधिक मुकदमा

गैंगेस्टर अतीक अहमद के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अतीक के परिवार के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हुई है. अतीक अहमद के जेल में बंद दो बेटों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ है. लखनऊ के बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम ने यह केस दर्ज कराया है. यह एफआईआर प्रयागराज के खुल्दाबाद थाने में दर्ज कराई गई है.

Written By :

SK Sharma

Updated

April 28, 2023

गैंगेस्टर अतीक अहमद के परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अतीक के परिवार के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हुई है. अतीक अहमद के जेल में बंद दो बेटों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ है. लखनऊ के बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम ने यह केस दर्ज कराया है. यह एफआईआर प्रयागराज के खुल्दाबाद थाने में दर्ज कराई गई है.

अतीक अहमद के लखनऊ जेल में बंद बेटे मोहम्मद उमर और प्रयागराज जेल में बंद दूसरे बेटे अली अहमद के खिलाफ अपहरण और रंगदारी मांगने का केस दर्ज हुआ है. अतीक के दोनों बेटों के साथ ही उसके करीबी आसाद कालिया, गनर एहतेशाम करीम, मोहम्मद नुसरत और अजय के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है. 15 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी नहीं देने पर अपहरण कराने, जान से मारने की धमकी देने और एक करोड़ 20 लाख रुपए की रंगदारी वसूलने के मामले में यह केस दर्ज कराया गया है.

ये  भी पढ़ें..शर्मनाक: 8 महीने तक नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा पिता, प्रेग्नेंट होने पर उठाया खौफनाक कदम

हालांकि, शिकायतकर्ता बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम भी अतीक गैंग का मेंबर है और उसके खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं. पिछले दिनों मोहम्मद मुस्लिम और अतीक के बेटे असद की बातचीत का ऑडियो सामने आया था. फिलहाल खुल्दाबाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है.

मोहम्मद मुस्लिम अतीक अहमद का करीबी बिल्डर माना जाता रहा है. उसने अतीक के साथ मिलकर अरबों की प्रॉपर्टी भी बनाई. लेकिन जब अतीक का आपराधिक साम्राज्य धराशाई होने लगा तो उसके अपने भी दूर होने लगे. कहा जा रहा है कि अतीक के बेटे असद और मोहम्मद मुस्लिम का जो ऑडियो और चैट वायरल हुआ था, उसके बाद अब वह सरकारी गवाह बन सकता है.

भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)