‘कसौटी जिंदगी की’ फेम सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन, वर्कआउट के दौरान आया हार्टअटैक

टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर हस्तियों में से एक एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, सिद्धांत का निधन जिम में वर्कआउट के दौरान हुआ है. बता दें कि हाल ही में एक्टर ने अपना नाम आनंद सूर्यवंशी से बदलकर सिद्धांत सूर्यवंशी कर लिया था. सिद्धांत के आकस्मिक निधन से हर कोई हैरान है

Written By :

SK Sharma

Updated

November 11, 2022

टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर हस्तियों में से एक एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, सिद्धांत का निधन जिम में वर्कआउट के दौरान हुआ है. बता दें कि हाल ही में एक्टर ने अपना नाम आनंद सूर्यवंशी से बदलकर सिद्धांत सूर्यवंशी कर लिया था. सिद्धांत के आकस्मिक निधन से हर कोई हैरान है. साथ ही, टीवी जगत के लिए भी ये बेहद शॉकिंग न्यूज है.

ये भी पढ़ें..Mainpuri By-Election: मैनपुरी में मुलायम की विरासत बचाने उतरीं बहू डिंपल यादव

Kasauti Zindagii

सिद्धांत की मौत की खबर ने पूरे टीवी जगत को हिला कर रख दिया है. महज 46 साल की उम्र में उनका यूं जाना हर किसी को खल रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. जहां, डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक उनका इलाज किया, आखिर में डॉक्टर्स उन्हें बचाने में नाकाम रहे और एक्टर को मृत घोषित कर दिया.

फिलहाल, सिद्धांत को लेकर बस इतनी ही खबर सामने आई है कि जिम में वर्कआउट के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. जिसके बाद अस्पताल लाया गया जहां लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया ना जा सका. इस खबर के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर हर कोई एक्टर के परिवार और करीबियों को सांत्वना दे रहा है. साथ ही, इस दुख की घड़ी में मजबूत बने रहने की दुआएं दे रहा है.

Siddhaanth

सिद्धांत ने कई टीवी सीरियल्स में काम करके घर घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. वो ‘सूफियाना इश्क मेरा’ जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं. उन्हें आखिरी बार जी टीवी के शो ‘क्यू रिश्तों में कट्टी बत्ती’ में देखा गया था. इसके पहले टीवी स्टार और भाभी जी घर पर हैं फेम दीपेश भान के निधन ने भी टीवी जगत को काफी सदमा पहुंचाया था.

ये भी पढ़ें..शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें..लखनऊ के लूलू मॉल में नमाज पढ़ने का Video वायरल, हिंदू संगठन ने दी धमकी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)