एएमयू में हुए बवाल के चलते कार्यक्रम में भाग लिये बिना ही वापस लौटे हामिद अंसारी

अलीगढ़–देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी एएमयू में हुए बवाल के चलते कार्यक्रम में भाग लिये बिना ही वापस दिल्ली लौट गये। उन्हें छात्रसंघ द्वारा मानद सदस्यता प्रदान की जानी थी। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को एएमयू छात्रसंघ द्वारा यूनियन हाल में दो मई को मानद सदस्यता देने और कनैडी हाल में बहुलवादी समाज को स्थापित करने में भारत विफल विषय पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था। वह दोपहर को एएमयू में आ गये थे लेकिन जिन्ना की तस्वीर को लेकर एएमयू में हिन्दूवादी संगठनों द्वारा जिन्ना का पुतला फूंक कर नारेबाजी करने, छात्रों से झड़प होने

Written By :

admin

Updated

May 3, 2018

अलीगढ़–देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी एएमयू में हुए बवाल के चलते कार्यक्रम में भाग लिये बिना ही वापस दिल्ली लौट गये। उन्हें छात्रसंघ द्वारा मानद सदस्यता प्रदान की जानी थी।

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को एएमयू छात्रसंघ द्वारा यूनियन हाल में दो मई को मानद सदस्यता देने और कनैडी हाल में बहुलवादी समाज को स्थापित करने में भारत विफल विषय पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था। वह दोपहर को एएमयू में आ गये थे लेकिन जिन्ना की तस्वीर को लेकर एएमयू में हिन्दूवादी संगठनों द्वारा जिन्ना का पुतला फूंक कर नारेबाजी करने, छात्रों से झड़प होने और बाद में छात्रों और पुलिस के बीच पथराव, लाठी चार्ज व अश्रु गैस छोड़े जाने के बाद बने तनाव को देखते हुए पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी बुधवार की शाम साढ़े छह बजे वापस दिल्ली लौट गये। इस कारण दोनों ही कार्य्रक्रम स्थगित हो गये। 

(रिपोर्ट – पंकज शर्मा , अलीगढ )