कोहली के फॉर्म को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने की आलोचना, कह दी बड़ी बात `

भारत के पूर्व कप्तान बल्लेबाज विराट कोहली अपने खराब फॉर्म को लेकर लगातार चर्चा का विषय बने रहते है।  वहीं ज्यादा फ़ॉर्मेट में रन नहीं बनाने की वजह से विराट कुछ सीरीज से ब्रेक ले लिए थे। जिसकी वजह से विराट को चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के दौरे से बाहर कर दिया गया था। इसी बीच विराट को लेकर पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने इंटरनेशनल मैच मिस करने पर आलोचना की है। पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर ने विराट की आलोचना: बता दें कि कनेरिया अपने एक इन्टरव्यू में बोले कि, “बात सिर्फ इतनी है कि विराट कोहली

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

August 19, 2022

भारत के पूर्व कप्तान बल्लेबाज विराट कोहली अपने खराब फॉर्म को लेकर लगातार चर्चा का विषय बने रहते है।  वहीं ज्यादा फ़ॉर्मेट में रन नहीं बनाने की वजह से विराट कुछ सीरीज से ब्रेक ले लिए थे। जिसकी वजह से विराट को चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के दौरे से बाहर कर दिया गया था। इसी बीच विराट को लेकर पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने इंटरनेशनल मैच मिस करने पर आलोचना की है।

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर ने विराट की आलोचना:

बता दें कि कनेरिया अपने एक इन्टरव्यू में बोले कि, “बात सिर्फ इतनी है कि विराट कोहली इस वक्त संघर्ष कर रहे हैं और यह जो वक्त है ये काफी लंबा हो चुका है। तीन साल हो चुके हैं और इसको लेकर काफी पशो पेश की स्थिति है। वहीं 2021 में हुए टी20 विश्व कप के बाद विराट ने अपनी कप्तानी गंवाई (वनडे टीम), इसके बाद बोर्ड के साथ उनका मामला सामने आया और इसको लेकर बयान भी मीडिया में दिए गए।”

विराट को क्रिकेट में टिकने के लिए फॉर्म करना होगा सुधार:

दानिश ने आगे कहा कि, “काफी कुछ हो चुका है, मुझे ऐसा लगता है कि विराट को अब क्रिकेट पर थोड़ी ज्यादा ध्यान लगाने की जरूरत है। साथ ही अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने की जरूरत है।  अगर उनको अगले दो तीन साल तक आगे खेलते रहना है तो रन के साथ साथ बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाना होगा।”

इंटरनेशनल मैच से नहीं लेना चाहिए था ब्रेक:

दानिश कनेरिया ने कहा कि, मुझे लगता है कि इंटरनेशनल मैच ना खेलकर उन्होंने बहुत बड़ी गलती की। विराट को इंटरनेशनल क्रिकेट से कभी भी ब्रेक नहीं लेना चाहिए था। बल्कि उनको आइपीएल के मुकाबलों को छोड़ देना चाहिए था।  अगर जो वो इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते रहते तो हो सकता है इससे उनका फार्म वापस लौट आता। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए हालिया 5 टी20 मुकाबले उनके लिए काफी अहम हो सकते थे।

 

ये भी पढ़ें..शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें..लखनऊ के लूलू मॉल में नमाज पढ़ने का Video वायरल, हिंदू संगठन ने दी धमकी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)