सोनू सूद ने फिर दिखाई दरियादिली, अब किया ऐसा काम हर तरफ हो रही तारीफ

अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक बार फिर दरियादिली दिखाते हुए देशवासियों का दिल जीत लिया है. वाकई में असल हीरो वही होता है, जो रियल लाइफ में कुछ हीरो जैसा कर के दिखाए. सोनू सूद कोरोना काल में कइयों के लिए मसीहा साबित हुए और उनकी मदद का कारवां अब भी जारी है.

Written By :

SK Sharma

Updated

June 15, 2022

अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने एक बार फिर दरियादिली दिखाते हुए देशवासियों का दिल जीत लिया है. वाकई में असल हीरो वही होता है, जो रियल लाइफ में कुछ हीरो जैसा कर के दिखाए. सोनू सूद कोरोना काल में कइयों के लिए मसीहा साबित हुए और उनकी मदद का कारवां अब भी जारी है. अभिनेता ने इस बार थाईलैंड में फंसे एक भारतीय की देश वापसी में मदद कर लोगों के दिलों में अपनी जगह और भी पुख्‍ता कर ली है. चलिए बताते हैं पूरा मामला क्‍या है.

ये भी पढ़ें..दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हा नहीं लाया बारात, रातभर इंतजार करती रही दुल्हन

ट्वीट कर मांगी थी मदद

सोनू सूद ने साहिल खान नामक शख्‍स की मदद की है. साहिल ने 11 जून को ट्वीट कर सोनू से मदद की गुहार लगाई थी. इस पर तुरंत एक्‍शन लेते हुए अभिनेता ने साहिल को प्‍लेन की टिकट भेज दी. दो दिन बाद ही साहिल अपने देश भारत पहुंच गए. सोनू और उनकी टीम इतनी ही सक्रियता से काम करती है. मदद मांगने वाले तक समय से पहले ही मदद पहुंच जाती है.

साहिल ने वीडियो शेयर कर कहा शुक्रिया

साहिल ने एक वीडियो शेयर कर सोनू सूद को धन्‍यवाद दिया था. साहिल ने कहा, ‘’आखिरकार भारत पहुंच गया. मेरे पास कोई शब्‍द नहीं है. मैं हमेशा आपकी कामयाबी के लिए दुआ करूंगा. आपने जो मेरे लिए किया, वो आजकल कोई किसी के लिए नहीं करता है.’ जिसके बाद सोनू सूद ने अब इस वीडियो को शेयर करते हुए बहुत ही प्‍यारा मैसेज किया है. सोनू ने कहा, ‘हिंदुस्‍तानी भाई हो हमारे…वापस हिंदुस्‍तान तो लाना ही था.’

सोनू सूद का यह नेक काम और प्‍यारा मैसेज लोगों का एक बार फिर दिल जीतने में कामयाब रहा है. वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू इस वक्‍त रियलिटी शो के अलावा कई हिंदी और साउथ फिल्‍मों को लेकर काम कर रहे हैं. साथ ही मदद करने का उनका सफर जारी है. लोगों का सोनू सूद के बारे में यही कहना है कि एक ही दिल है, कितना बार आप जीतोगे.

भी पढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)