‘पहली बार विदेश में हुई भारत की बदनामी’: अखिलेश यादव

न्यूज़ डेस्क– उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पहली बार भारत की बदनामी विदेश में हुई। लंदन में प्रधानमंत्री के सामने हुए विरोध प्रदर्शन का जिक्र कर उन्होंने जम्मू में आसिफा व उन्नाव दुष्कर्म कांड को लेकर सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। इसके साथ ही उन्होंने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लडऩे का एलान किया। गुरुवार को ठठिया में पूर्व विधायक स्व. होरीलाल यादव की पौत्री के विवाह समारोह में आए अखिलेश ने भाजपा पर सियासी तीर चलाते कहा कि भारत को पहली बाद लंदन में बदनामी का मुंह देखना पड़ा। 

Written By :

admin

Updated

April 20, 2018

न्यूज़ डेस्क– उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पहली बार भारत की बदनामी विदेश में हुई।

लंदन में प्रधानमंत्री के सामने हुए विरोध प्रदर्शन का जिक्र कर उन्होंने जम्मू में आसिफा व उन्नाव दुष्कर्म कांड को लेकर सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। इसके साथ ही उन्होंने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लडऩे का एलान किया। गुरुवार को ठठिया में पूर्व विधायक स्व. होरीलाल यादव की पौत्री के विवाह समारोह में आए अखिलेश ने भाजपा पर सियासी तीर चलाते कहा कि भारत को पहली बाद लंदन में बदनामी का मुंह देखना पड़ा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने लोगों ने प्रदर्शन किया। जम्मू में हुए आसिफा दुष्कर्म कांड ने तो पूरे देश को शर्मसार कर दिया। इसके बाद उन्नाव की घटना पर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। अखिलेश बोले, भाजपाई अपनी योजनाओं को लांच करने से पहले क्लोरोफार्म लगा देते हैं। इससे योजना का लाभ मिलने से पहले ही झांसे में फंसकर जनता बेहोश हो जाती है।