रायबरेलीः सोनिया गांधी ने किया पासपोर्ट दफ्तर का उद्घाटन

रायबरेली –उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर हैं। वहीं दौरे के दूसरे दिन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस में जनता से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों की फरियाद भी सुनी। इस के बाद वह गेस्ट हाउस से निकलकर डाकघर पहुंची, जहां उन्होंने पासपोर्ट दफ्तर का उद्घाटन किया।बता दें कि, इस अवसर पर सोनिया गांधी ने एमपीएलडी और पीएमएसजेवाई योजना के तहत किए जा रहे कई विकास परियोजनाओं को उद्घाटन किया। वहीं जनता दरबार के दौरान दोनों ने जनता की समस्याओं को सुना।

Written By :

admin

Updated

April 18, 2018

रायबरेली –उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर हैं। वहीं दौरे के दूसरे दिन सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस में जनता से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों की फरियाद भी सुनी।

इस के बाद वह गेस्ट हाउस से निकलकर डाकघर पहुंची, जहां उन्होंने पासपोर्ट दफ्तर का उद्घाटन किया।बता दें कि, इस अवसर पर सोनिया गांधी ने एमपीएलडी और पीएमएसजेवाई योजना के तहत किए जा रहे कई विकास परियोजनाओं को उद्घाटन किया। वहीं जनता दरबार के दौरान दोनों ने जनता की समस्याओं को सुना। जनता दरबार में एक हजार से अधिक लोग अपनी अपनी समस्याओं को लेकर आए थे। बाद में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें स्थानीय राजनीति के बारे में जानकारी दी।

नेताओं ने विधायक दिनेश प्रताप सिंह और उनके 2 भाइयों की कथित विरोधी गतिविधियों के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की। नेताओं ने हरचंदपुर से कांग्रेस विधायक राकेश सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेष सिंह पर भी नाराजगी जताई। कांग्रेस के बागी कांग्रेस विधायकों ने 21 अप्रैल को जिले में होने वाली रैली के दौरान भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। इस रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शिरकत करेंगे।