जिला अस्पताल में अराजक तत्वों का जमावड़ा,महिलाओं पर करते हैं छींटाकसी

फतेहपुर– सूबे की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चारो तरफ हल्ला मचा हुआ है। ऐसे में सरकार की पहली प्राथमिकता में स्वास्थ्य सेवाएं आती हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सरकारी अस्पताल का बहुत बुरा हाल है। इमरजेंसी गेट के मुख्य गेट के बाहर 24 घंटे अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे अस्पताल आने वाले महिलाओं और लड़कियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कैमरे पर किसी भी लड़की ने कुछ भी नहीं बोला लेकिन सभी ने कहा कि अस्पताल आने में ये सभी तरह-तरह की फब्तियां भी कसते हैं। वहीं मौके पर ही किसी बात

Written By :

admin

Updated

April 17, 2018

फतेहपुर– सूबे की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चारो तरफ हल्ला मचा हुआ है। ऐसे में सरकार की पहली प्राथमिकता में स्वास्थ्य सेवाएं आती हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सरकारी अस्पताल का बहुत बुरा हाल है।

इमरजेंसी गेट के मुख्य गेट के बाहर 24 घंटे अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे अस्पताल आने वाले महिलाओं और लड़कियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कैमरे पर किसी भी लड़की ने कुछ भी नहीं बोला लेकिन सभी ने कहा कि अस्पताल आने में ये सभी तरह-तरह की फब्तियां भी कसते हैं। वहीं मौके पर ही किसी बात को लेकर दो लड़कों ने बीच जमकर गुत्थम-गुत्थी हुई और सभी तमाशबीन बने देखते रहे। वहीं जब जिला अस्पताल अधीक्षक से इस बारे में बात की तो उनका साफ कहना था कि हम सुरक्षा दे पाने में नाकाम है और पुलिस समेत तमाम अधिकारियों को इस बारे में सूचना भी दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

(रिपोर्ट – नितेश श्रीवास्तव , फतेहपुर )