सपा से नरेश उत्तम ने किया विधान परिषद पद के लिए नामांकन

लखनऊ — समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सपा से विधान परिषद के लिए अपना नामांकन पत्र  दाखिल कर दिया। इस दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन सहित सपा के तमाम वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बता दें कि विधान परिषद के लिए 13 सीटों पर चुनाव होने  हैं, जिसमें समाजवादी पार्टी ने नरेश उत्तम को आखिरी दिन अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं एक अन्य सीट पर समाजवादी पार्टी ने बसपा उम्मीदवार का समर्थन कर दिया है। बसपा उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर ने पहले ही अपना नामांकन कर दिया था।  जबकि भाजपा

Written By :

admin

Updated

April 16, 2018

लखनऊ — समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सपा से विधान परिषद के लिए अपना नामांकन पत्र  दाखिल कर दिया। इस दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन सहित सपा के तमाम वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

बता दें कि विधान परिषद के लिए 13 सीटों पर चुनाव होने  हैं, जिसमें समाजवादी पार्टी ने नरेश उत्तम को आखिरी दिन अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं एक अन्य सीट पर समाजवादी पार्टी ने बसपा उम्मीदवार का समर्थन कर दिया है। बसपा उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर ने पहले ही अपना नामांकन कर दिया था। 

जबकि भाजपा के 10 उम्मीदवार आज अपना नामांकन करेंगे। नामांकन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। वहीं विधान परिषद के लिए भाजपा ने अपना दल के लिए एक सीट छोड़ी है, जिस पर केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल नामांकन करेंगे।