न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अय्यर का होने वाला था पत्ता साफ़, इस खिलाड़ी ने किया चौंका देने वाला खुलासा

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर में खेल रही है।  इस मैच में कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है, इसलिए रहाणे टीम की कप्तानी कर रहे है। वही इस टेस्ट मैच में डेब्यू कर रहे भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शतक जड़ा था।  उन्होंने डेब्यू में एक खास कीर्तिमान अपने नाम किया और टेस्ट शतक जड़ने वाले 16वें भारतीय बने।  श्रेयस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 171 गेंद में 105 रन बनाए।  अय्यर की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने पहली पारी में 345 रन का स्कोर खड़ा किया। इन दोनों

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

November 27, 2021

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर में खेल रही है।  इस मैच में कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है, इसलिए रहाणे टीम की कप्तानी कर रहे है। वही इस टेस्ट मैच में डेब्यू कर रहे भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शतक जड़ा था।  उन्होंने डेब्यू में एक खास कीर्तिमान अपने नाम किया और टेस्ट शतक जड़ने वाले 16वें भारतीय बने।  श्रेयस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 171 गेंद में 105 रन बनाए।  अय्यर की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने पहली पारी में 345 रन का स्कोर खड़ा किया।

इन दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती ने जीता फैन्स का दिल:

मुंबई के इस बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने जब टेस्ट डेब्यू पर शतक ठोका, तो उनके दोस्त सूर्यकुमार यादव ने जमकर तालियां बजाईं।  फिर अय्यर के लिए ड्रिंक लेकर गये।  दोनों खिलाड़ियों के बीच दोस्ती ने फैन्स का दिल जीत लिया।  इस टेस्ट के लिए चोटिल केएल राहुल की जगह सूर्यकुमार यादव को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया था।  लेकिन  उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका नहीं मिल सका।  फिर भी सूर्यकुमार यादव ने अपने खास दोस्त श्रेयस की मैच के दौरान हौसला अफजाई करते हुए नजर आए।

सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस का लिया इन्टरव्यू:

मैच खत्म हो जाने के बाद सूर्य़कुमार ने बीसीसीआई टीवी के लिए अपने दोस्त श्रेयस का जबरदस्त इन्टरव्यू लिया।  बीसीसीआई ने इस वीडियो को शेयर करते हुए साथ में कैप्शन भी लिखा- “उन्होंने श्रेयस को गले लगाया, उन्होंने ताली बजाई, वह सबसे खुश थे, जब उनके साथी ने डेब्यू पर शतक बनाया।

 

डेब्यू पर शतक बनाने पर कुछ खास एहसास हुआ: श्रेयस

इससे पहले भारत ने पहली पारी में 345 रन बनाए। भारत के तरफ से डेब्यू कर रहे श्रेयस अय्यर ने 105 रन की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा शुभमन गिल (52) और रवींद्र जडेजा (50) ने अर्धशतक ठोके। कीवी गेंदबाज टिम साउदी ने 5 विकेट लिए, काइल जेमीसन को 3 और एजाज पटेल को 2 विकेट हासिल हुए।

 

ये भी पढ़ें..प्‍यार की सजा: पापी पिता ने बेटी से पहले पूछा- शादी क्यों की? फिर किया रेप और मार डाला

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)