भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई बाबा साहब की जयंती, निकाली शोभायात्रा

बहराइच– जिले में आज भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी। इस मौके पर युवा मोर्चा के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने भाग लिया । दूसरी और प्रदेश की बेसिक शिक्षा मंत्री ने भाजपा नेताओं के साथ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अम्बेडकर के जीवन व उनके उद्देश्य पर प्रकाश डाला । आम्बेडकर जयंती के मौके पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक व सह संयोजक निशंक त्रिपाठी व अखंड सिंह के नेतृत्व में नगर के शेखदहिर इलाके से सैकड़ो की संख्या में

Written By :

admin

Updated

April 14, 2018

बहराइच– जिले में आज भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी। इस मौके पर युवा मोर्चा के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने भाग लिया ।

दूसरी और प्रदेश की बेसिक शिक्षा मंत्री ने भाजपा नेताओं के साथ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अम्बेडकर के जीवन व उनके उद्देश्य पर प्रकाश डाला । आम्बेडकर जयंती के मौके पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक व सह संयोजक निशंक त्रिपाठी व अखंड सिंह के नेतृत्व में नगर के शेखदहिर इलाके से सैकड़ो की संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने शोभा यात्रा निकाली जो कि नगर के पानी टंकी , अस्पताल चौराहा से होकर नगरपालिका मैदान पहुंची इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके दलितों व कमजोर वर्ग के लोगों के लिए किए गए संघर्ष को लोगों ने याद किया ।

वही प्रदेश की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल भाजपा नेताओं के साथ नगर में स्थित अम्बेडकर पार्क पहुंच वहां स्थापित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किये गए कार्यों का बखान किया । इस मौके पर भाजपा नेता राहुल राय , जीतू सिंह , शिवम जायसवाल मौजूद रहे ।    

(रिपोर्ट – अमरेंद्र पाठक , बहराइच )