यहां पत्नी का बर्थडे भूलने पर पति को हो जाती है जेल ! अजीबो-गरीब है इस देश का कानून

 बताया जाता है कि सामोआ में जो पति अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाते हैं, उन्हें पहली बार वार्निंग दी जाती है। अगर वह अगली बार अपनी इसी गलती को दोहरातें हैं तो उन्हें जेल जाना पड़ता है। इसके लिए आपको बाकायदा सजा भी होगी। वहीं अपने अजीबोगरीब कानून के यह देश हमेश सुर्खियों में बना रहता है।

Written By :

SK Sharma

Updated

November 21, 2021

पत्नी का जन्मदिन हो या फिर उनसे जुड़ी किसी चीज को याद रखना कितना जरुरी होता यह सिर्फ एक पति ही बता सकता है। पत्नी का जन्मदिन भूलना पति के लिए किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं होता है। अगर आपकी शादी हो गई है, तो आप जानते ही होंगे कि अपनी पत्नी का जन्मदिन याद रखना बहुत जरूरी होता है।

ये भी पढें..ज्योतिष के शुभ-अशुभ संकेत, जिसे गलती से भी नजरअंदाज न करें गर्भवती महिलाएं

पत्नी का बर्थडे

अगर आप गलती से भी कभी अपनी पत्नी का Birthday भूले होंगे, तो पूरा दिन कितनी मुसीबत उठानी पड़ी होगी। इतना ही नहीं इस बात से आपकी पत्नी नाराज हो गई होंगी या फिर कई दिनों तक आपसे बात नहीं की होगी, लेकिन आप शुक्र मनाइये कि यह सजाएं बहुत छोटी हैं। आज हम आपको उस देश के बारे में बताने जा रहें है जहा पत्नी के जन्मदिन को भूलने पर पति को जेल हो जाती है। इस देश के आजीबोगरीब कानून है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

आजीबो-गरीब है इस देश का कानून

Simple Decorations for Easy, Beautiful Birthday Cakes | HowStuffWorks
दरअसल हम बात कर रहे हैं प्रशांत महासागर के पॉलिनेशियन क्षेत्र में स्थित सामोआ (Samoa Weird Law) देश की। अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध ये आइलैंड देश हमेशा में चर्चा में रहता है। सामोआ का कानून एक छोटी सी गलती पर पतियों को गिरफ्तार कर उन्हें भेज दिया जाता है। यहां अगर कोई पति गलती से अपनी पत्नी का बर्थडे भूल गया, तो उसे यहा एक बड़ा क्राइम माना जाता है। इतना ही नहीं यदि पत्नी इसकी शिकायत करती है तो पति को जेल जाना पड़ सकता है।

Birthday Cake

बताया जाता है कि सामोआ में जो पति अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाते हैं, उन्हें पहली बार वार्निंग दी जाती है। अगर वह अगली बार अपनी इसी गलती को दोहरातें हैं तो उन्हें जेल जाना पड़ता है। इसके लिए आपको बाकायदा सजा भी होगी। वहीं अपने अजीबोगरीब कानून के यह देश हमेश सुर्खियों में बना रहता है।

ये भी पढ़ें..प्‍यार की सजा: पापी पिता ने बेटी से पहले पूछा- शादी क्यों की? फिर किया रेप और मार डाला

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)