शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पत्नी के गुप्तांग में डाला तेजाब

कन्नौज — यूपी के कन्नौज में पत्नी के शारीरिक सम्बन्ध बनाने से मना करने पर पति ने अपनी पत्नी को ऐसी खौफनाक सजा दी जिसको सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। दरअसल पति ने जबरदस्ती सम्बन्ध बनाने पर एतराज जताने पर अपनी पत्नी के गुप्तांग में तेजाब डाल कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।   बता दें कि यह खौफनाक वारताद जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र का है.यहा अस्पताल में बुरी तरह से जख्मी पड़ी आशा देवी (बदला हुआ नाम) की शादी अवधराम (बदला हुआ नाम) के साथ करीब छह साल पहले हुयी थी। इस बीच आशा देवी और अवधराम

Written By :

admin

Updated

October 31, 2017

कन्नौज — यूपी के कन्नौज में पत्नी के शारीरिक सम्बन्ध बनाने से मना करने पर पति ने अपनी पत्नी को ऐसी खौफनाक सजा दी जिसको सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। दरअसल पति ने जबरदस्ती सम्बन्ध बनाने पर एतराज जताने पर अपनी पत्नी के गुप्तांग में तेजाब डाल कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।

 

बता दें कि यह खौफनाक वारताद जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र का है.यहा अस्पताल में बुरी तरह से जख्मी पड़ी आशा देवी (बदला हुआ नाम) की शादी अवधराम (बदला हुआ नाम) के साथ करीब छह साल पहले हुयी थी। इस बीच आशा देवी और अवधराम के दो बच्चे भी हुए। किसी बात को लेकर पीड़िता आशा और अवधराम के बीच मनमुटाव चल रहा था। पीड़िता की माने तो एक दिन पहले अवधराम शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बना रहा था, जिसको लेकर पीड़िता ने एतराज जताया, तो उसके साथ मारपीट की। 

पीड़िता ने उस खौफनाक मंजर के बारे में बताया कि पहले तो उसके पति ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और फिर भी उसकी हैवानियत नहीं मिटी तो उसने गुप्तांग में तेजाब डाल दिया। ज्वलनशील कैमिकल पड़ने से वह गंभीर रूप से झुलस गई।

वहीं, पड़ोसियों से जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। तब जाकर उन्होंने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर पीड़िता के भाई ने बताया कि महिला के पति का शादी के कुछ दिन से व्यवहार ठीक नहीं था।फिलहाल उन्होंने तिर्वा कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने के साथ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।वहीं पुलिस ने घटना की गम्भीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।