आखिरी मैच खेलने के बाद ग्राउंड पर ही रो पड़े विराट कोहली, देखिए VIDEO

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले को केकेआर ने 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस मैच में हार के साथ ही विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का फाइनल में पहुंचने का ख्वाब टूट गया। वहीं KKR ने जीत के साथ ही सेकेंड क्वालीफायर में जगह बना ली है। विराट कोहली के लिए यह सीजन इसलिए भी अहम था क्योंकि वो बतौर कप्तान आईपीएल में अपना आखिरी मैच खेल रहे थे। कप्तान विराट कोहली मैच हारने के बाद अपने आंसु नहीं रोक सके। भावुक हो गए कोहली: RCB और KKR

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

October 12, 2021

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले को केकेआर ने 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस मैच में हार के साथ ही विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का फाइनल में पहुंचने का ख्वाब टूट गया। वहीं KKR ने जीत के साथ ही सेकेंड क्वालीफायर में जगह बना ली है। विराट कोहली के लिए यह सीजन इसलिए भी अहम था क्योंकि वो बतौर कप्तान आईपीएल में अपना आखिरी मैच खेल रहे थे। कप्तान विराट कोहली मैच हारने के बाद अपने आंसु नहीं रोक सके।

भावुक हो गए कोहली:

RCB और KKR के बीच शारजाह के मैदान पर IPL 2021 का क्वालीफायर मैच खेला गया। इस मैच में RCB को 4 विकेट से शिकस्त झेलना पड़ा। हार के बाद बैंगलोर के सभी खिलाड़ी काफी निराश नजर आए। हार के बाद विराट अपनी भावनाओं को नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर ग्राउंड पर ही रो पड़े, उनके साथ डिवीलियर्स भी रोते दिखाई दिए।

https://twitter.com/The_Peace_Point/status/1447657749030924288?s=20

कप्तान के रूप में विराट के आंकड़े (2011 से 2021 तक):

मैच – 140
जीते – 66
हारे – 70
कोई नतीजा नहीं – 4
जीत प्रतिशत – 47.17%
बल्लेबाजी में रन – 139 पारियों में 4871 रन
शतक – 5
अर्धशतक – 35
औसत – 41.99
स्ट्राइक रेट – 133.05

 

ये भी पढ़ें..आर्यन की गिरफ़्तारी से टूट गए हैं शाहरुख खान, हालत हुई खराब

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)