दर्दनाक: आतंकियो ने युवक को अगवा कर काटा सिर

न्यूज डेस्क– श्रीनगर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को इस सप्ताह के शुरुआत में आतंकवादियों द्वारा अपह्रत एक युवा का सिर कटा शव बरामद हुआ है। इसके बाद इलाके में सनसनी मची हुई है। पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय मंजूर अहमद भट्ट का शव हाजिन इलाके के एक बगीचे में बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों ने कहा कि बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने अब्दुल गफार भट्ट और उनके बेटे मंजूर अहमद का अपहरण कर लिया था। सूचना के मुताबिक “आतंकवादियों के चंगुल से अब्दुल किसी तरह बच निकले थे। लेकिन उस दौरान वह बंदूक की गोली से घायल हो गए

Written By :

admin

Updated

April 6, 2018

न्यूज डेस्क– श्रीनगर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को इस सप्ताह के शुरुआत में आतंकवादियों द्वारा अपह्रत एक युवा का सिर कटा शव बरामद हुआ है। इसके बाद इलाके में सनसनी मची हुई है। पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय मंजूर अहमद भट्ट का शव हाजिन इलाके के एक बगीचे में बरामद हुआ।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने अब्दुल गफार भट्ट और उनके बेटे मंजूर अहमद का अपहरण कर लिया था। सूचना के मुताबिक “आतंकवादियों के चंगुल से अब्दुल किसी तरह बच निकले थे। लेकिन उस दौरान वह बंदूक की गोली से घायल हो गए थे फिलहाल उनका इलाज जारी है।” बताते चले कि, इसी इलाके में रविवार को आतंकवादियों ने एक शख्स का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी।