नाबालिग लड़की से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म

फर्रुखाबाद– थाना मेरापुर क्षेत्र के एक गांव में लड़की को अकेली पाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित नावालिक के अनुसार उसकी बड़ी बहन को प्रसव पीड़ा होने के कारण घर के सभी लोग उसको लेकर राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल गए हुए थे। तीन तारीख की रात को वह घर पर अकेली थी उसके साथ उसकी छोटी बहन भी थी।उसके बाद खाना खाकर छत पर सो रही थी रात्रि में पड़ोस का रहने वाला गोबिंद पुत्र चंद्रपाल छत पर आकर मेरे सीने पर तमंचा लगाकर मेरे साथ गलत काम किया जब हमने चिल्लाने की कोशिश की तो मुँह में कपड़ा ठूस दिया।और कहा

Written By :

admin

Updated

April 6, 2018

फर्रुखाबाद– थाना मेरापुर क्षेत्र के एक गांव में लड़की को अकेली पाकर दुष्कर्म किया। पीड़ित नावालिक के अनुसार उसकी बड़ी बहन को प्रसव पीड़ा होने के कारण घर के सभी लोग उसको लेकर राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल गए हुए थे।

तीन तारीख की रात को वह घर पर अकेली थी उसके साथ उसकी छोटी बहन भी थी।उसके बाद खाना खाकर छत पर सो रही थी रात्रि में पड़ोस का रहने वाला गोबिंद पुत्र चंद्रपाल छत पर आकर मेरे सीने पर तमंचा लगाकर मेरे साथ गलत काम किया जब हमने चिल्लाने की कोशिश की तो मुँह में कपड़ा ठूस दिया।और कहा कि यदि यह बात किसी को बताई तो जान से मार देंगे जब सुबह घर पर लोग पहुंचे तो मैने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

उन्होंने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद डॉक्टरी परीक्षण के लिए कायमगंज अस्पताल भेज दिया वहाँ से डॉक्टरों ने लोहिया अस्पताल भेज दिया था यहाँ पर मेरा परीक्षण किया आज दोबारा महिला पुलिस के साथ एक्सरे कराने के लिए लोहिया अस्पताल आई थी।जब एक्सरा हो गया एक्सरा कराने अपने परिवार के साथ आई हुई थी जब सब लोग घर जाने के लिए तैयार हुई तो एक्सरा कराने के लिए महिला सिपाही यही पर मिली थी उसने 500 रुपये खर्चा के मांगे तो हमने उसको 200 रुपये देने को कहा तो उसने कहा कि मै पूरे 500 रुपये लूंगी नही तो आगे से तुम्हारे साथ नही आया करूंगी।दूसरी तरफ पुलिस उस आरोपी को नही पकड़ रही है।जबकि आरोपी की माँ हमको गाली गलौज करती है।दूसरी तरफ आरोपी के परिवार वाले सुलह करने के लिए दबाव बना रहे है।

(रिपोर्ट – दिलीप कटियार , फर्रुखाबाद )