लखीमपुर हिंसा मामले में दोषियों को बचाना चाह रही है भाजपा सरकार:अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखीमपुर हिंसा पर कहा भाजपा दोषियों की सरकार है। पुलिस के समक्ष  शनिवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के पेश होने के बाद अखिलेश यादव ने कहा, ‘लखीमपुर हिंसा का वीडियो जिसने देखा, उसने घटना की निंदा की है’। भारतीय जनता पार्टी की सरकार संविधान कुचलने वाली सरकार है। लखीमपुर हिंस्सा में मारे गये परिवार के लोगों ने कहा आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पे तंज कसते हुए कहा

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

October 9, 2021

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखीमपुर हिंसा पर कहा भाजपा दोषियों की सरकार है। पुलिस के समक्ष  शनिवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के पेश होने के बाद अखिलेश यादव ने कहा, ‘लखीमपुर हिंसा का वीडियो जिसने देखा, उसने घटना की निंदा की है’। भारतीय जनता पार्टी की सरकार संविधान कुचलने वाली सरकार है। लखीमपुर हिंस्सा में मारे गये परिवार के लोगों ने कहा आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पे तंज कसते हुए कहा कि सरकार अभी सो रही है। भाजपा कि सरकार गरीबों, किसानों,मजदूरों के लिए नहीं है। यह सिर्फ ताकतवर और अमीरों की सरकार है। आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सफाया होगा। आपको बता दें इससे पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लखीमपुर हिंसा में मारे गये किसानों के परिजनों से मिलने पर कहा उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस के बल पर प्रदेश चलाना चाहती है।

अखिलेश यादव का कहना है उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दिन गिने जा रहे हैं। अबकी बार यूपी में भाजपा शासन का आखिरी साल है।  वहीं अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल करते हुए कहा लखीमपुर हिंसा पर गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद और वीडियो सामने आने के बाद इंसाफ में देरी क्यों हो रही है।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)