औरैयाः यमुना के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुसीबतें..

बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट कर दिया गया है जिससें बाढ़ में फसें ग्रामीणों तक मदद पहुँच सकें। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों का औरैया जनपद से जनसंपर्क लगभग टूटता जा रहा है

Written By :

SK Sharma

Updated

August 4, 2021

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। औरैया में यमुना नदी का जलस्तर सुबह 7:00 बजे खतरे के निशान को पार कर गया है। उधर बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी करने के साथ ही बाढ़ प्रभावित गाँव का दौरा करने में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें..अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार

अलर्ट जारी…

वहीं बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट कर दिया गया है जिससें बाढ़ में फसें ग्रामीणों तक मदद पहुँच सकें। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों का औरैया जनपद से जनसंपर्क लगभग टूटता जा रहा है बढ़ते जल स्तर ने कई गाँव को अपनी चपेट में ले लिया है जिसमें यमुना की पट्टी पर बसें गाँव जनपद के एक कटरा आफताब मई सहित कई क्षेत्रों में पानी भरा हुआ है।औरैया के यमुना नदी के घाट भी पानी में डूब गए हैं।

बाढ़ खंड के अधिकारियों कहना है कि अभी बाढ़ का क्रम जारी रहेगा क्योंकि पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। युमना में नरौरा, हरिद्वार और कानपुर बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है। यमुना में पानी तेजी से बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

(रिपोर्ट-वरुण गुप्ता, औरैया)