शराब के लिए पिता ने प्रेमी युगल को किया आग के हवाले 

हाथरस — यूपी के हाथरस जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने वाला मामला आया सामने जहाँ एक शराबी पिता ने घर के अंदर अपनी बेटी और उसके प्रेमी को मिटटी का तेल डालकर जिन्दा जलाया दिया। बताया जा रहा कि ये दोनो एक दूसरे से प्रेम करते है और शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की का पिता दोनों की शादी के लिए तैयार था पर उसके एवज में वो दोनों से शराब के लिए पैसे माँगता था।पैसे न देने को लेकर इस कलयुगी पिता ने आज अपनी बेटी और होने वाले दामाद को ही मौत के मुँह

Written By :

admin

Updated

March 29, 2018

हाथरस — यूपी के हाथरस जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने वाला मामला आया सामने जहाँ एक शराबी पिता ने घर के अंदर अपनी बेटी और उसके प्रेमी को मिटटी का तेल डालकर जिन्दा जलाया दिया। बताया जा रहा कि ये दोनो एक दूसरे से प्रेम करते है और शादी करना चाहते थे।

लेकिन लड़की का पिता दोनों की शादी के लिए तैयार था पर उसके एवज में वो दोनों से शराब के लिए पैसे माँगता था।पैसे न देने को लेकर इस कलयुगी पिता ने आज अपनी बेटी और होने वाले दामाद को ही मौत के मुँह में धकले दिया,और मौके से फरार हो गया। वही बुरी तरह आग की लपटों से झुलसे प्रेमी युगल को पड़ोसियों के द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुये प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। वही घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँच गए। और घाटना स्थाल की जाँच में जुट गए।

बता दें कि घटना थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी घड़ी कि है। जहाँ एक ओर भारत में एक बाप अपनी बेटी का कन्या दान कर बड़े हर्ष से विदा करते है। वही हाथरस के मोहल्ला खंदारी गढ़ी में एक पिता ने अपनी बेटी और होने वाले दामाद को केवल इस लिए आग के हवाले कर दिया की दामाद ने ससुर को शराब के लिए पैसे देने से मना कर दिया। 

आग के तांडव में झुलसी तीन जिंदगियां, एक की मौत

आपको बता दें की खंदारी गढ़ी के रोहित और मुस्कान एक दूसरे से प्यार करते थे और आपस में शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की का पिता कमल सिंह तैयार नही था ,काफी जद्दोजहद के बाद तैयार हुआ।लेकिन उसने एक शर्त रखी कि रोहित उसको रोज शराब पिलाया करेगा।दरअसल कमल सिंह शराबी और बेटी दामाद से शराब के लिए पैसे लेता रहता था ना देने पर मारपीट करता था।

आज भी उसने रोहित से शराब के लिए पैसे मांगे, जब रोहित ने पैसे नही दिए तो कमल सिंह ने अपना आपा खो दिया और रोहित व मुस्कान पर मिटटी का तेल डाल कर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। प्रेमी युगल की चीख पुकार सुनकर परिजन और पडोसी मौके पर पहुंचे और बमुश्किल दोनों की आग बुझाई और आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर आये जहाँ से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्स्कों ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया है। 

जेल में आग का तांडव, 68 कैदियों की जलकर मौत

(रिपोेर्ट-सूरज मौर्या,हाथरस)