नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर करता रहा दुष्कर्म,ऐसे हुआ पहली बीबी-बच्चों का खुलासा

फर्रुखाबाद — शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती गर्भवती हो गई तो जबरन गर्भपात करा दिया। युवती को बाद में पता चला कि युवक पहले से ही शादी शुदा है और उसके बच्चे भी हैं। युवती ने घर वालों को जानकारी दी जिस पर वह लोग उलाहना देने गए जहां युवक अफजाल के घर वालों ने मारपीट की।   बता दें कि फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के याकूतगंज के एक मजरा निवासी ग्रामीण पुत्री को साथ लेकर एसपी मृगेंद्र सिंह के सामने पेश हुआ। जहां उसने बताया कि 11 महीने पहले गांव का

Written By :

admin

Updated

March 28, 2018

फर्रुखाबाद — शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती गर्भवती हो गई तो जबरन गर्भपात करा दिया। युवती को बाद में पता चला कि युवक पहले से ही शादी शुदा है और उसके बच्चे भी हैं। युवती ने घर वालों को जानकारी दी जिस पर वह लोग उलाहना देने गए जहां युवक अफजाल के घर वालों ने मारपीट की। 

 बता दें कि फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के याकूतगंज के एक मजरा निवासी ग्रामीण पुत्री को साथ लेकर एसपी मृगेंद्र सिंह के सामने पेश हुआ। जहां उसने बताया कि 11 महीने पहले गांव का ही अफजाल पुत्री को भगा ले गया था। जहां उसने जबरन पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद पुत्री गर्भवती हो गई। जिस पर अफजाल ने दवा खिलाकर पुत्री का गर्भपात करा दिया। इस बीच वह लगातार पुत्री के साथ दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिनों बाद पुत्री को पता लगा कि युवक पहले से ही शादी शुदा है और उसके बच्चे हैं। जब पुत्री ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

वहीं इस मामले में  ग्रामीण ने एसपी से कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने फतेहगढ़ कोतवाल को इस मामले में स्वयं जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बता दें कि आरोपी अफजाल समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता है दूसरी तरफ नाबालिक लड़की के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए उसने अपने आप कुबांरा बताकर उसको अपने प्रेमजाल में फंसा लिया लेकिन जब उस लड़की ने सम्बन्ध बनाने से पहले निकाह करने की बात कही तो उसने कोर्टमेरिज कर ली उसको अपना शिकार बनाने की बाद छोड़ दिया।अब देखना यह होगा की पुलिस किस प्रकार कार्यवाही करती है।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार,फर्रुखाबाद)