ट्रक ड्राइवर की झपकी ने पिता – पुत्र को सुला दिया ‘मौत की नींद’…

फतेहपुर– जनपद के जहानाबाद कस्बे में आज तड़के एक बड़ी दुर्घटना हो गयी। एक फलों से लदा ट्रक हाईवे के किनारे एक घर में घुस गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है।  जहानाबाद कस्बे के अंतर्गत हाईवे के किनारे ही स्थित पोजेपुर गाँव में आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया। दरअसल आज सुबह लगभग 5 बजे अनार , अंगूर से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे स्थित एक मकान में ठोकर मारते हुए पलट गया। जिससे घर के अंदर छप्पर के नीचे सो रहे पिता – पुत्र की ट्रक के नीचे दब कर

Written By :

admin

Updated

March 28, 2018

फतेहपुर– जनपद के जहानाबाद कस्बे में आज तड़के एक बड़ी दुर्घटना हो गयी। एक फलों से लदा ट्रक हाईवे के किनारे एक घर में घुस गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। 

जहानाबाद कस्बे के अंतर्गत हाईवे के किनारे ही स्थित पोजेपुर गाँव में आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया। दरअसल आज सुबह लगभग 5 बजे अनार , अंगूर से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे स्थित एक मकान में ठोकर मारते हुए पलट गया। जिससे घर के अंदर छप्पर के नीचे सो रहे पिता – पुत्र की ट्रक के नीचे दब कर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर को ट्रक चलाते समय नींद आ जाने की वजह से इतनी बड़ी घटना हो गयी।

फिलहाल ट्रक ड्राइवर घटना के बाद मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना से इलाके में अफरा – तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फ़ैल गयी। मृतकों के परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। घर पूरी तरह तहस – नहस हो गया है। वहीं घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गयी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरी घटना की जाँच – पड़ताल में जुट गयी है। इस घटना के बाद घटनास्थल पर इलाकाई नेताओं का भी दौरा शरू हो गया है।

(रिपोर्ट – श्वेता सिंह , फतेहपुर )