कुछ इस तरह झलका सलमान-कैटरीना का प्यार, एक ही कप में शेयर की कॉफी

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. ऐसे में सलमान और कैटरीना का सच किसी से छूपा नहीं. दरअसल इन दिनों सलमान-कैटरीना का एक  वीडियो काफी वायरल हो रहा है.जिसमें सलमान-कैटरीना का प्यार झलक पढा. बता दें कि हाल ही में सलमान खान, कैटरीना कैफ और सोनाक्षी सिन्हा द बैंग टूर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साथ में दिखाई दिए. इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दैरान  सलमान-कैटरीना एक ही कप में कॉफी पीते नजर आये. पहले ये कप सलमान खान के हाथ में था जिसे उन्होंने कैटरीना को पीने

Written By :

admin

Updated

March 26, 2018

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. ऐसे में सलमान और कैटरीना का सच किसी से छूपा नहीं. दरअसल इन दिनों सलमान-कैटरीना का एक  वीडियो काफी वायरल हो रहा है.जिसमें सलमान-कैटरीना का प्यार झलक पढा.

बता दें कि हाल ही में सलमान खान, कैटरीना कैफ और सोनाक्षी सिन्हा द बैंग टूर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साथ में दिखाई दिए. इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दैरान  सलमान-कैटरीना एक ही कप में कॉफी पीते नजर आये. पहले ये कप सलमान खान के हाथ में था जिसे उन्होंने कैटरीना को पीने के लिए दिया. इसके बाद कैटरीना ने सिप लिया और टेबल पर रख दिया. कैटरीना के टेबल पर रखने के बाद सलमान खान ने इसे उठाया और पी लिया.

सलमान को ऐसा करते देख कैटरीना के चेहरे पर मुस्कराहट साफ झलक रही थी. सोशल मीडिया पर सलमान खान और कैटरीना के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. सलमान और कैटरीना की जोड़ी की बात करें तो ये उन बहुत कम जोड़ियो में से है जिन्हें फैंस रियल लाइफ में देखना पसंद करते हैं.

खैर यह देखने के बाद तो साफ है कि सलमान और कैटरीना एक दूसरे के बेहद करीब  हैं. फिल्मों की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रेस 3’ में बिजी हैं. आखिरी बार सलमान और कैटरीना की जोड़ी 22 दिसंबर को रिलीज हुई ‘टाइगर जिंदा है’ में नजर आईं थी.