युवती से कर रहा था छेड़छाड़ ,महिलाओं ने इस तरह सिखाया सबक,देखिए वीडियों

औरैया — अजीतमल कोतवाली के चिट्कापुर गांव में घर पर अकेली किशोरी को छेड़ने वाले एक अधेड़ आदमी को गांव की युवतियों ने चप्पल और लातों से मारकर सबक सिखाया। जब यह बात गांव में फैली तो लोगों ने मिलकर उस अधेड़ की और लात घूसों से पीटा और जब इतने से भी उन्हें तसल्ली नही हुई तो… उसका मुंह काला कर सर पर चौराहा बनाकर गले मे चप्पलों की माला पहनाकर उसे पूरे गांव में घुमाया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया।दरअसल अतीतमल क्षेत्र के ग्राम खुशालपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र मानसिंह पास के गांव निवासी एक

Written By :

admin

Updated

March 24, 2018

औरैया — अजीतमल कोतवाली के चिट्कापुर गांव में घर पर अकेली किशोरी को छेड़ने वाले एक अधेड़ आदमी को गांव की युवतियों ने चप्पल और लातों से मारकर सबक सिखाया। जब यह बात गांव में फैली तो लोगों ने मिलकर उस अधेड़ की और लात घूसों से पीटा और जब इतने से भी उन्हें तसल्ली नही हुई तो…

उसका मुंह काला कर सर पर चौराहा बनाकर गले मे चप्पलों की माला पहनाकर उसे पूरे गांव में घुमाया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया।दरअसल अतीतमल क्षेत्र के ग्राम खुशालपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र मानसिंह पास के गांव निवासी एक ग्रामीण के घर पर आता जाता था। ग्रामीण ने सुनील पर आरोप लगाया कि सुबह उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। तभी सुनील उसके घर पर आया। घर पर अकेली उसकी पुत्री से परिजनों के बारे में जानकारी की। इसके बाद वह उससे छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी की चीख पुकार सुनकर पड़ोस व परिवार के अन्य लोग आ गये। छेड़छाड़ कर कर रहे सुनील को पकड़ लिया।

ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसके सिर के बाल काटकर चौराहा बना दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे गांव में घुमाया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपी को पकड़ कर तवाली ले आई। युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। नाबालिग को डाक्टरी परीक्षण के लिये भेजा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह बने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी से पूंछताछ की जा रही है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिये भेजा गया। 

(रिपोर्ट-वरुण गुप्ता,औरैया)