लखनऊ: ट्रामा सेंटर के बाहर दबंगों ने जूनियर डॉक्टरों की पिटाई

लखनऊ –राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात ट्रामा सेंटर के बाहर जमकर बवाल हुआ. कुछ दबंगों ने ट्रामा सेंटर गेट पर जूनियर डॉक्टरों की पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए. पिटाई के बाद नाराज जूनियर डॉक्टरों और उनके साथियों ने ट्रामा सेंटर के बाहर पटरी दुकानदारों पर अपना गुस्सा निकाला. हालांकि मामला बढ़ने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी.इस दौरान जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस से दबंगों की गिरफ़्तारी की मांग की है. बता दें कि जूनियर डॉक्टर विवेक और उनके एक साथी अपनी ड्यूटी पूरी कर ट्रामा सेंटर से हास्टल जा रहे थे. इस बीच

Written By :

admin

Updated

March 24, 2018

लखनऊ –राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात ट्रामा सेंटर के बाहर जमकर बवाल हुआ. कुछ दबंगों ने ट्रामा सेंटर गेट पर जूनियर डॉक्टरों की पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए. पिटाई के बाद नाराज जूनियर डॉक्टरों और उनके साथियों ने ट्रामा सेंटर के बाहर पटरी दुकानदारों पर अपना गुस्सा निकाला.

हालांकि मामला बढ़ने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी.इस दौरान जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस से दबंगों की गिरफ़्तारी की मांग की है.

बता दें कि जूनियर डॉक्टर विवेक और उनके एक साथी अपनी ड्यूटी पूरी कर ट्रामा सेंटर से हास्टल जा रहे थे. इस बीच स्कूटी सवार दो लोगों ने डॉक्टर की बाइक से टक्कर मार दी. इस दौरान स्कूटी सवार दबंगों ने हमसे हाथापाई करते हुए मारपीट करने लगे. डाक्टरों पर हमला करने के बाद बाइक स्कूटी सवार मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर विवेक ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

जूनियर डॉक्टरों को पीट कर जब दबंग भाग गए तो उनके साथियों ने पटरी दुकानदारों पर अपना गुस्सा उतारा. डाॅक्टरों ने कई दुकानदारों की ठेले पर लगी दुकाने पलट दी और गाली गलौज भी की. दरअसल, डॉक्टरों को शक है कि पटरी दुकानदार दबंगों को पहचानते हैं लेकिन वह बता नहीं रहे हैं.डॉक्टरों का कहना है कि वर्षों से हम सुरक्षा की मांग कर रहे हैं लेकिन परिसर में सुरक्षा उपलब्ध न होने की वजह से यह घटना सामने आई है. विवेक ने बताया कि हमने आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की है.