दरोगा की पत्नी ने लगाई गुहार,’मेरा पति अपराधी है! मेरे बच्चे को बचाओ’

औरेया–कहते हैं प्यार अंधा होता है और जब कोई इंसान किसी को हद से ज्यादा प्यार करता है तो बाकी सारे रिश्ते उसके लिए बेमाने हो जाते है।पर अगर यही प्यार उसे धोखा दे तो और उसकी जान पर बन आये तो क्या होता है?आईये जानते है….. यही सब औरैया की रहने वाली ज्योति के साथ घटित हुआ।बात दस साल पहले की है जब ज्योति को औरैया कोतवाली में तैनात दरोगा तौफीक से मोहब्बत हो गयी।तौफीक 2005 में सबइंस्पेक्टर के पद पर पहली तैनाती औरेया कोतवाली में हुई थी।औरेया में उसकी मुलाकात ज्योति (ज्योतिसना) नाम की लड़की से हुई ।और

Written By :

admin

Updated

March 23, 2018

औरेया–कहते हैं प्यार अंधा होता है और जब कोई इंसान किसी को हद से ज्यादा प्यार करता है तो बाकी सारे रिश्ते उसके लिए बेमाने हो जाते है।पर अगर यही प्यार उसे धोखा दे तो और उसकी जान पर बन आये तो क्या होता है?आईये जानते है…..

यही सब औरैया की रहने वाली ज्योति के साथ घटित हुआ।बात दस साल पहले की है जब ज्योति को औरैया कोतवाली में तैनात दरोगा तौफीक से मोहब्बत हो गयी।तौफीक 2005 में सबइंस्पेक्टर के पद पर पहली तैनाती औरेया कोतवाली में हुई थी।औरेया में उसकी मुलाकात ज्योति (ज्योतिसना) नाम की लड़की से हुई ।और दोनों में प्यार हो गया।ज्योति ने समाज,जाति धर्म किसी की भी परवाह न करते हुए तौफीक से शादी करने का फैसला कर लिया।ज्योति के इस फैसले का उसके माता पिता ने भी विरोध किया परंतु ज्योति ने अपने माँ बाप की एक भी न मानी और और उससे शादी कर ली।

शादी के कुछ दिनों बाद तक तो सब ठीक रहा,परन्तु तौफीक की सच्चाई ज्योति से ज्यादा दिन तक नही छिपी रही। वह आये दिन शराब के नशे में धुत्त होकर मरता पीटता और शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देता। इसी बीच ज्योति ने एक पुत्र को जन्म दिया और उसका नाम शिवा रखा।एक दिन तौफीक ने जुल्म की इंतिहा ही कर दी।ज्योति को इतना मारा कि वह मरणासन्न हो गयी।इस घटना का मुक़दमा औरैया के बिधूना थाने में तौफीक पर दर्ज है वहाँ की पुलिस भी इस घटना की गवाह है।

बीती रात तौफीक ज्योति को कम्प्रोमाइज करने के बहाने अपने साथ लाया और औरैया के एक होटल में रूम बुक किया।परन्तु देर रात तौफीक ज्योति के बच्चे शिवा को अपने साथ लेकर भाग गया। ज्योति का आरोप है कि तौफीक अपराधिक प्रवृत्ति का इंसान है और उसके खिलाफ कई मुक़दमें कुशीनगर में दर्ज है। जिसमें दरोगा तौफीक जेल भी जा चुका है चूंकि तौफीक के परिवार वाले भी ज्योति और उसके बच्चे को पसंद नही करते है उसका मानना है कि तौफीक से उसके बच्चे की जान को खतरा है।फिलहाल बच्चे की सुरक्षा को लेकर औरैया पुलिस से शिकायत की है।

(रिपोर्ट – वरुण गुप्ता, औरैया )