चचेरे भाई ने किया रेप का प्रयास ,असफल होने पर किया ये काम…

फतेहपुर– देश में महिलाएं बाहर ही नहीं अपने घरो में भी सुरक्षित नहीं है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है जहाँ चचेरे भाई ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे भाई ने छत से निचे फेक दिया । ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के गुधरौली गांव की है , जहाँ पड़ोस में  रहने वाले चचेरे भाई ने घर में अकेले पाकर घुस गया और 13 वर्षीय बहन से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बहन के विरोध करने पर चचेरे भाई ने किशोरी को छत से निचे फेककर

Written By :

admin

Updated

March 21, 2018

फतेहपुर– देश में महिलाएं बाहर ही नहीं अपने घरो में भी सुरक्षित नहीं है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है जहाँ चचेरे भाई ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे भाई ने छत से निचे फेक दिया ।

ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के गुधरौली गांव की है , जहाँ पड़ोस में  रहने वाले चचेरे भाई ने घर में अकेले पाकर घुस गया और 13 वर्षीय बहन से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बहन के विरोध करने पर चचेरे भाई ने किशोरी को छत से निचे फेककर भाग खड़ा हुआ। किशोरी की हालत नाजुक देख परिजनों ने आनन फानन जिला हॉस्पिटल लाये जहाँ किशोरी का इलाज चल रहा हैं। पुलिस घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची । पुलिस किशोरी के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं | 

पीड़िता की माने तो चचेरा भाई सूरज छत से घर में घुस आया और गलत काम करने का प्रयास किया जिसका विरोध किया तो छत से निचे फेक दिया। परिजनों की माने तो सभी लोग शादी समारोह में गए थे जिसका फायदा उठाते हुए चचेरा भाई सूरज बहन के मुँह हाथ बांधकर छत में ले गया और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास करने लगा जब बेटी ने उसका विरोध किया तो उसे छत से निचे फेक दिया । जिससे लड़की की दोनों पैर टूट गए है जिसे हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया हैं। वहीँ इस मामले में एसपी ने बताया की पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही हैं। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया हैं |

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव , फतेहपुर )