बरेली मेयर को फिर मिली जान से मारने की धमकी

बरेली — उत्तर प्रदेश के  बरेली जिले के मेयर डॉ. उमेश गौतम को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है.इताना ही नहीं मेयर के नाम लिखी एक चिट्ठी में खुद को शुभचिंतक बताने वाले शख्स ने चिट्ठी में उनके नाम की सुपारी लेने वालों के नाम भी उजागर किए हैं. वहीं मामला प्रकाश में आने के बाद मेयर ने एसएसपी जोगेंद्र कुमार से इसकी शिकायत की है. फ़िलहाल मेयर की शिकायत के बाद पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. बता दें कि बरेली मेयर को इससे पहले भी कथित रुप तौर पर आतंकी संगठन

Written By :

admin

Updated

March 21, 2018

बरेली — उत्तर प्रदेश के  बरेली जिले के मेयर डॉ. उमेश गौतम को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है.इताना ही नहीं मेयर के नाम लिखी एक चिट्ठी में खुद को शुभचिंतक बताने वाले शख्स ने चिट्ठी में उनके नाम की सुपारी लेने वालों के नाम भी उजागर किए हैं.

वहीं मामला प्रकाश में आने के बाद मेयर ने एसएसपी जोगेंद्र कुमार से इसकी शिकायत की है. फ़िलहाल मेयर की शिकायत के बाद पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. बता दें कि बरेली मेयर को इससे पहले भी कथित रुप तौर पर आतंकी संगठन अलकायदा की ओर से दी गई थी. वहीं, उनके शपथ ग्रहण समारोह से कुछ दिनों पहले भी आईटीबीपी के जवान के ऑफिस से विस्फोटक और शपथ ग्रहण समारोह स्थल का नक्शा बरामद हुआ था.

मेयर उमेश गौतम के मुताबिक मेयर निर्वाचित होने के बाद से उन्हें अब तक तीन बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद से उन्होंने सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. मेयर ने बताया कि बरेली का नाम स्मार्ट सिटी में आने के बाद उनके नेतृत्व में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से लोग नाराज हैं.