B’day Spcl: जानिए किस वहज से 18 महीनो से गायब थे, सिंगर ‘हनी सिंह’

मनोरंजन डेस्क– पॉप म्यूजिक की दुनिया में हनी सिंह एक जाना माना नाम हैं। वे अपने लाइव कंसर्ट के लिए युवाओं में खासे मशहूर हैं। इनका जन्म 15 मार्च 1983 को हुआ था। आज वे अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका असली नाम हिरदेश सिंह हैं। हनी सिंह ने ‘लुंगी डांस’, ‘चार बोतल वोडका’, ‘ब्लू आइज’ जैसे बेहतरीन गाने दिए हैं। लेकिन वे जब सफलता के चरम पर थे, तब 18 महीने के लंबे समय के लिए इंडस्ट्री से गायब हो गए। जानिए इस दौरान उनके साथ क्या क्या हुआ। हनी सिंह 18 महीने तक बीमारी से जूझते रहे थे।

Written By :

admin

Updated

March 15, 2018

मनोरंजन डेस्क– पॉप म्यूजिक की दुनिया में हनी सिंह एक जाना माना नाम हैं। वे अपने लाइव कंसर्ट के लिए युवाओं में खासे मशहूर हैं। इनका जन्म 15 मार्च 1983 को हुआ था। आज वे अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका असली नाम हिरदेश सिंह हैं। हनी सिंह ने ‘लुंगी डांस’, ‘चार बोतल वोडका’, ‘ब्लू आइज’ जैसे बेहतरीन गाने दिए हैं।

लेकिन वे जब सफलता के चरम पर थे, तब 18 महीने के लंबे समय के लिए इंडस्ट्री से गायब हो गए। जानिए इस दौरान उनके साथ क्या क्या हुआ। हनी सिंह 18 महीने तक बीमारी से जूझते रहे थे। उन्होंने 2015 में बाइपोलर डिसऑर्डर के कारण गाने लिखना और गाना छोड़ दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं शराब का आदी था इसलिए यह बीमारी और बढ़ गई थी।

हनी सिंह के बारे में कई तरह की खबरें आईं। कहा गया कि हनी को ड्रग्स और नशे की आदत हो गई है और उसे छुड़ाने के लिए वो रिहैब में अपना इलाज करवा रहे हैं। इतना ही नहीं हनी सिंह की एक तस्वीर भी साल 2014 में सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें वो अस्पताल के बेड पर जख्मी लेटे नजर आये थे। इस तस्वीर के साथ ये मैसेज फैलाया गया कि हनी सिंह की मौत हो गई है. लेकिन इसके बाद हनी सिंह के ट्विटर अकाउंट से पोस्ट कर यह जानकारी दी गई कि यह सब बातें महज अफवाह है। यह तस्वीर उनके एक गाने की थी।

जब वह अचानक गायब हुए तो लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि ड्रग ओवरडोज के कारण वह रिहैब में हैं, लेकिन हनी सिंह ने इंटरव्यू में इन बातों का खंडन किया था। उन्होंने बताय था कि वो 18 महीने मेरी जिंदगी के सबसे खराब दिन थे। मैं किसी से भी बात करने की हालत में नहीं था। अफवाह थी कि मैं रिहैब में हूं, लेकिन पूरे समय मैं अपने नोएडा वाले घर में था। मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर था। मैंने चार डॉक्टर बदले। मुझ पर दवाइयों का असर नहीं हो रहा था और अजीब हरकतें मेरे साथ हो रही थीं। मैं मानता हूं कि मेरे एल्कोहलिक होने की वजह से मेरी बीमारी और बिगड़ गई थी।

उन्होंने कहा, ‘यह बहुत डरावना था। एक साल हो गए थे और मुझ पर दवाइयों का असर नहीं हो रहा था। दिल्ली के डॉक्टर से इलाज के बाद मुझ पर दवाइयों का असर शुरू हुआ। मैंने खुद को सबसे अलग कर लिया था। मैं अपने कमरे से बाहर नहीं निकलता था। मेरी दाढ़ी बढ़ गई थी और महीनों मैंने अपने बाल नहीं कटवाए थे। 20 हजार लोगों के सामने मैं परफॉर्म करता था, लेकिन उस समय 4-5 लोगों के सामने भी नहीं आ पाता था। बाइपोलर आपके साथ यही करता है।’

यह एक तरह की दिमागी बीमारी है जो डिप्रेशन की ही तरह होती है। इसमें इंसान या तो ज्यादा खुश महसूस करता है या फिर बहुत ज्यादा दुखी हो जाता है। फिलहाल अब हनी सिंह स्वस्थ हैं। उन्होंने पिछले महीने आई फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी में कई गाने गाए हैं।

एक मर्तबा खबरें ये भी आईं कि उनके एक ट्रिप के दौरान बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने उन्हें थप्पड़ मारा। इसके बाद हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने यह साफ किया कि यह सब केवल अफवाह है। जवाब देते हुए शालिनी ने कहा कि शाहरुख क्यों इन्हें थप्पड़ मारेंगे? यह बात सब जानते हैं कि हनी शाहरुख की कितनी इज्जत करते हैं और शाहरुख भी हनी को अपने छोटे भाई की तरह मानते हैं। उन्होंने कहा कि बल्कि शाहरुख ने हमारी मदद की और हमारा साथ दिया।

हनी सिंह को शुरूआत से गानों का शौक था, इसलिए उन्होंने लंदन के ट्रिनिटी स्कूल में जाकर म्यूजिक की पढ़ाई भी की। बाद में हनी सिंह का परिवार पंजाब से दिल्ली आ गया। धीरे-धीरे रैपर के रूप में हनी सिंह ने अपना नाम बना लिया।