पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल लखनऊ रिफर

हरदोई — हरदोई में पुलिस और बदमाशों के बीच एक और मुठभेड़ हुई. इसमें अखिलेश उर्फ डीके नाम का 25 हजार इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है. जबकि उसके अन्य साथी भागने में कामयाब रहे.गंभीर रुप से घायल बदमाश कोे इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रिफर कर दिया गया है. पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक बाइक और तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद किया।मामला बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र का है. पुलिस ने बताया कि कौथिलिया गॉंव निवासी 25 हजार इनामी बदमाश अखिलेश उर्फ डीके अपने एक अन्य साथियो के साथ बाइक से बिलग्राम

Written By :

admin

Updated

March 13, 2018

हरदोई — हरदोई में पुलिस और बदमाशों के बीच एक और मुठभेड़ हुई. इसमें अखिलेश उर्फ डीके नाम का 25 हजार इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है. जबकि उसके अन्य साथी भागने में कामयाब रहे.गंभीर रुप से घायल बदमाश कोे इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रिफर कर दिया गया है.

पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक बाइक और तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद किया।मामला बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र का है. पुलिस ने बताया कि कौथिलिया गॉंव निवासी 25 हजार इनामी बदमाश अखिलेश उर्फ डीके अपने एक अन्य साथियो के साथ बाइक से बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र से गुजर रहा था.बताया जा है कि जहां यह बदमाश अपने साथी के साथ एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था.

 इसकी सूचना  जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरु कर दिया. तभी बाइक को जब पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया इस पर बदमाश ने फायर कर दिया.पुलिस की जवाबी कार्यवाही में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि इस इनामी बदमाश के ऊपर लूट,हत्या ,डकैती जैसी गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज है ।

 (रिपोर्ट–सुनील अर्कवंशी,हरदोई)