पंखे से लटकी मिली टीवी ऐक्ट्रेस की लाश

मनोरंजन डेस्क– पश्चिम बंगाल में एक युवा टीवी अभिनेत्री का शव दक्षिणी कोलकाता के रीजेंट पार्क इलाका स्थित उनके फ्लैट के कमरे में पंखे से लटकता हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से अवसाद में थीं। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों से सूचना मिलने पर पुलिस ताला तोड़कर मौमिता साहा (23) के फ्लैट के अंदर घुसी, जहां उन्होंने अभिनेत्री का शव कमरे के पंखे से लटकता हुआ पाया। कुछ महीने से वह इस फ्लैट में किराए पर रह रही थीं। उन्होंने बताया कि फ्लैट से एक सूइसाइड नोट बरामद हुआ है। फ्लैट में वह अकेली

Written By :

admin

Updated

March 10, 2018

मनोरंजन डेस्क– पश्चिम बंगाल में एक युवा टीवी अभिनेत्री का शव दक्षिणी कोलकाता के रीजेंट पार्क इलाका स्थित उनके फ्लैट के कमरे में पंखे से लटकता हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से अवसाद में थीं। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों से सूचना मिलने पर पुलिस ताला तोड़कर मौमिता साहा (23) के फ्लैट के अंदर घुसी, जहां उन्होंने अभिनेत्री का शव कमरे के पंखे से लटकता हुआ पाया।

कुछ महीने से वह इस फ्लैट में किराए पर रह रही थीं। उन्होंने बताया कि फ्लैट से एक सूइसाइड नोट बरामद हुआ है। फ्लैट में वह अकेली रहती थीं। पड़ोसियों ने बताया, ‘कल दोपहर से फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला देख घर के मालिक ने हमें आज सूचित किया।’ पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री की कथित आत्महत्या मामले में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक वह बहुत अवसाद में थीं। पुलिस ने कहा, ‘हमने उनकी सोशल नेटवर्किंग साइट की पड़ताल की। उनकी पोस्ट अवसाद से भरी थीं। हम लोग उनके मोबाइल फोन कॉल्स के डीटेल्स भी खंगाल रहे हैं।’