16 मार्च से ई-रिक्शा की धरपकड़ का चलेगा अभियान 

फर्रुखाबाद — शहरवासियों को मार्च के बाद जाम के झाम से निजात दिलाने को लेकर डीएम की अगुआई में कमेटी का गठन कर दिया गया है।बता दें कि शहर में ई-रिक्शा की वजह से जाम लगता है। इसको लेकर 16 मार्च से ई रिक्शा बंद करने का अभियान चलाया जाएगा। विभाग में महज 230 ई रिक्शा ही रजिस्टर्ड हैं। उनको भी अलग-अलग रूटों पर चलाने के लिए नंबर दिए जाएंगे।दरअसल शहर में दिन में कई बार जाम लगता है जिससे लोग परेशान होते हैं। लालगेट से बड़े वाहनों पर रोक लग जाती है लेकिन ई-रिक्शा की अधिकता के कारण अब

Written By :

admin

Updated

March 9, 2018

फर्रुखाबाद — शहरवासियों को मार्च के बाद जाम के झाम से निजात दिलाने को लेकर डीएम की अगुआई में कमेटी का गठन कर दिया गया है।बता दें कि शहर में ई-रिक्शा की वजह से जाम लगता है। इसको लेकर 16 मार्च से ई रिक्शा बंद करने का अभियान चलाया जाएगा।

विभाग में महज 230 ई रिक्शा ही रजिस्टर्ड हैं। उनको भी अलग-अलग रूटों पर चलाने के लिए नंबर दिए जाएंगे।दरअसल शहर में दिन में कई बार जाम लगता है जिससे लोग परेशान होते हैं। लालगेट से बड़े वाहनों पर रोक लग जाती है लेकिन ई-रिक्शा की अधिकता के कारण अब दिन में कई बार जाम लगता है। ऐसे में जिलाधिकारी की अगुआई में टीम का गठन किया गया है। 16 मार्च से ई रिक्शा की धरपकड़ का अभियान चलेगा।

अभी तक ई रिक्शा नगर के ईद गिर्द ही चक्कर काटते हंै। गलियों में भी अब जाम रहता है। इनको बंद करने के लिए एक स्थान भी चिन्हित कर लिया गया है। ताकि कहीं भी चौकी पर वाहनों का जमावड़ा न लग जाए। जिससे लोगों को परेशानी हो। एआरटीओ संजय झा ने बताया कि 16 मार्च से यह अभियान चलाएंगे। नगर में जाम नहंी लगने दिया जाएगा। अलग अलग रूटों पर ई रिक्शा को चलने के लिए उनको नंबर आवंटित किए जाएंगे। उन्होंनें बताया कि अभी 230 ई रिक्शा रजिस्टर्ड हैं बाकी सब अवैध हैं उन्हें बंद किया जाएगा।

फतेहगढ-फर्रुखाबाद मार्ग पर अब 200 से ज्यादा टेम्पो नहीं दौड़ सकेंगे। सहायक संभागीय परिवहन प्राधिकरण के तहत विभिन्न मार्गो पर चलने वाले टेम्पो को रूट नंबर जारी किए जाएंगे। वह अपने रूट के अलावा दूसरे रूट पर टेम्पो नहीं चला सकेंगे। वहीं वर्षो पुराने टेम्पो जो खस्ताहाल हैं उन्हें बंद किया जाएगा। टेम्पो कहां खड़े हों इसको लेकर दो स्थान भी चिन्हित किए जाएंगे। नगर पालिका के अधिकारी स्थान मुहैया कराएंगे। अभी तक ऑटो रिक्शा को 16 व 40 किलोमीटर का परमिट मिलता था लेकिन जब रूट निर्धारित हो जाएंगे तो उसी हिसाब से उन्हें परमिट जारी किया जाएगा। एआरटीओ का कहना है कि अभी एक हजार से अधिक टेम्पो फर्रुखाबाद मार्ग पर दौड़ रहे हैं जिसमें 500 से अधिक कंडम हैं। अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं एआरटीओ  संजय झा, का कहना है की  शासन से आदेश आया है उसी क्रम में मार्च महीने में कार्रवाई की जाएगी जो कामर्शियल वाहन हैं वह रोडवेज बस अड्डे के बाहर नहीं खड़े होंगे। उनको खड़ा करने के स्थान चिन्हित किए जाएंगे जहां वह अपने वाहन खड़े करके सवारियां भर सकेंगे। जिस वाहन में जितनी सवारियां विभाग से पास हुई हैं वह उतनी ही सवारियां बैठाएगा। इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार,फर्रुखाबाद)