यूपी पुलिस की गुंडागर्दी,सरेआम पिटाई का वीडियो बनाने पर पत्रकार पर भड़के पुलिसकर्मी

हरदोई–यूपी पुलिस की सरेआम गुंडागर्दी लगातार जारी है। शाहजहांपुर में पिटाई कर आरोप में 5 सिपाही बर्खास्त किये जाने के बाद अब इसका एक उदाहरण उस समय देखने को मिला , जब रेलवे गंज चौकी पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने मिलकर एक युवक को सरेआम बेरहमी से पीटा । इतना ही नहीं , इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर रहे समाज के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकार को क्राइम ब्रांच टीम के करुणेश ने तो धमकी तक दे डाली और मोबाइल भी छीन लिया। बाद में बात बढ़ने पर मोबाइल लौटाया। एक तरफ योगी सरकार पत्रकारों

Written By :

admin

Updated

March 7, 2018

हरदोई–यूपी पुलिस की सरेआम गुंडागर्दी लगातार जारी है। शाहजहांपुर में पिटाई कर आरोप में 5 सिपाही बर्खास्त किये जाने के बाद अब इसका एक उदाहरण उस समय देखने को मिला ,

जब रेलवे गंज चौकी पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने मिलकर एक युवक को सरेआम बेरहमी से पीटा । इतना ही नहीं , इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर रहे समाज के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकार को क्राइम ब्रांच टीम के करुणेश ने तो धमकी तक दे डाली और मोबाइल भी छीन लिया। बाद में बात बढ़ने पर मोबाइल लौटाया।

एक तरफ योगी सरकार पत्रकारों के हित की बात करती है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस द्वारा इस तरीके से पत्रकारों का उत्पीड़न करना प्रदेश के मुखिया की ही बातों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।

 

(रिपोर्ट-सुनील अर्कवंशी,हरदोई)