तो इसलिए वरुण धवन को 10 घंटे तक चलानी पड़ी साइकिल !

मनोरंजन डेस्क —  बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनो साइकल पर सफर करते नजर आ रहे है. दरअसल हाल ही में दोनों ने एक ऐसे सीन की शूटिंग की है जिसमें वरुण धवन की तो हालत ही खराब हो गई.  बता दें कि वरुण को अनुष्का शर्मा को साइकिल पर बैठा कर साथ लेकर जाने का एक सीन करना था. इस सीन को करने में दोनों को काफी टाइम लगा. इस दौरान करीब दस घंटे ये दोनों साइकिल पर रहे. वरुण के लिए यह एक्सपीरियंस थका देने वाला था.दरअसल जल्द ही दोनो फिल्म “सुई-धागा” में नजर

Written By :

admin

Updated

March 6, 2018

मनोरंजन डेस्क —  बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनो साइकल पर सफर करते नजर आ रहे है. दरअसल हाल ही में दोनों ने एक ऐसे सीन की शूटिंग की है जिसमें वरुण धवन की तो हालत ही खराब हो गई. 

बता दें कि वरुण को अनुष्का शर्मा को साइकिल पर बैठा कर साथ लेकर जाने का एक सीन करना था. इस सीन को करने में दोनों को काफी टाइम लगा. इस दौरान करीब दस घंटे ये दोनों साइकिल पर रहे. वरुण के लिए यह एक्सपीरियंस थका देने वाला था.दरअसल जल्द ही दोनो फिल्म “सुई-धागा” में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के लिए दोनों ही स्टार्स काफी मेहनत कर रहे हैं. 

वहीं फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि फिल्म मेकर चाहते थे कि हर चीज आम और असल जिंदगी के करीब रहे. इसलिए दर्शकों से कनेक्ट करते हुए साइकिल का इस्तेमाल किया गया. फिल्म में एक्टर्स के कॉस्ट्यूम और लुक का भी काफी खयाल रखा गया है.

“जिस इलाके के ये किरदार हैं वहां साइकिल का इस्तेमाल किया जाता है और वरुण को इस सीन में साइकिल चलानी थी. एक दिन वरुण को 10 घंटे से भी ज्यादा साइकिल चलानी पड़ी. गर्मी पड़ने लगी है और यह काम थका देने वाला था.”फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में चल रही है. शरत कटारिया के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है.