आम की फसल के लिए उद्यान विभाग ने दी ये सलाह…

हरदोई– आम में इस बार अच्छा बौर आने से किसान के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है । साथ ही अब उसे यह चिंता भी सताने लगी है कि उसकी फसल में कहीं कोई कीड़ा फफूंद न लग जाए, जिससे आम की फसल बर्बाद हो जाए । बताते चलें हरदोई में संडीला शाहाबाद आम के लिए ग्रीन बेल्ट मानी जाती है जिससे कई किसानों का आम देश और विदेश के लिए जाता है यहां के किसान लगातार उद्यान विभाग के टच में रहकर आम की फसल की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रयासरत रहते हैं। हरदोई में आम की कई किस्में मिलती हैं

Written By :

admin

Updated

February 28, 2018

हरदोई– आम में इस बार अच्छा बौर आने से किसान के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है । साथ ही अब उसे यह चिंता भी सताने लगी है कि उसकी फसल में कहीं कोई कीड़ा फफूंद न लग जाए, जिससे आम की फसल बर्बाद हो जाए । बताते चलें हरदोई में संडीला शाहाबाद आम के लिए ग्रीन बेल्ट मानी जाती है

जिससे कई किसानों का आम देश और विदेश के लिए जाता है यहां के किसान लगातार उद्यान विभाग के टच में रहकर आम की फसल की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रयासरत रहते हैं। हरदोई में आम की कई किस्में मिलती हैं जिसमें जॉब सा शरबती अल्लाहपुर गुलाब खास और आफताब रंगून जैसे आमों के नाम शामिल हैं । यहां पर शाहाबाद के गांव अख्तियारपुर में आमिर खान का भी बाग है और ना जाने कितनी कहानियां हरदोई के खास आम के नाम से प्रसिद्ध है ।

हरदोई के जिला उद्यान अधिकारी महेंद्र कुमार बताते हैं और आने से पहले किसान भाइयों को कुछ सावधानी बरतनी चाहिए । सितंबर-अक्टूबर में आम के बागों में जाला कीट का प्रकोप हो जाता है, जो आगे चलकर आम को बहुत नुकसान पहुंचाता है । इसके लिए बताई गई दवाओं का प्रयोग करना चाहिए बौर आने से पहले पौधों के नीचे लगभग 1 फुट गुड़ाई कर दवाओं का इस्तेमाल कर लेना चाहिए और कीटों से सावधानी के लिए बताई गई दवाओं का इस्तेमाल करना चाहिए। उसके बाद भी अगर हालात नहीं सुधरते हैं तो कृषि प्रयोगशाला या जिला उद्यान विभाग आ करके संपर्क करना चाहिए ।जिससे समय रहते फसल पर सही दवा का इस्तेमाल किया जा सके जिससे फसल अच्छी हो लगातार किसान भाइयों को अपने पेड़ों की निगरानी करनी चाहिए । सभी संसाधनों के इस्तेमाल से अच्छी फसल प्राप्त की जा सकती है। 

(रिपोर्ट-सुनील अर्कवंशी, हरदोई )