कपिल की फिल्म ‘फिरंगी’ का पहला गाना रिलीज

मनोरंजन डेस्क — मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की आगमी फिल्म ‘फिरंगी’ का पहला गाना रिलीज हो गया है. गाने का टाइटल है ‘ओए फिरंगी’. इससे पहले हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. ऐसे में इस गाने को भी फैंस जबरदस्त रिस्पॉन्स दे रहे हैं.  गाने की बात करें तो इसमें कपिल शर्मा का जुदा अंदाज सामने आया है. गाने में दिखाया गया है कि कपिल फिरंगियों के पैर दबाने से लेकर उनके जूते तक पॉलिश करते हैं. इस गाने को अपनी आवाज दी है सुनिधि चौहान ने.फिल्म की कहानी की

Written By :

admin

Updated

October 28, 2017

मनोरंजन डेस्क — मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की आगमी फिल्म ‘फिरंगी’ का पहला गाना रिलीज हो गया है. गाने का टाइटल है ‘ओए फिरंगी’. इससे पहले हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है. ऐसे में इस गाने को भी फैंस जबरदस्त रिस्पॉन्स दे रहे हैं.

 गाने की बात करें तो इसमें कपिल शर्मा का जुदा अंदाज सामने आया है. गाने में दिखाया गया है कि कपिल फिरंगियों के पैर दबाने से लेकर उनके जूते तक पॉलिश करते हैं. इस गाने को अपनी आवाज दी है सुनिधि चौहान ने.फिल्म की कहानी की बात करें को इसमें कपिल का जरा हटके अंदाज दिखाया गया है. ये पंजाब में रहने वाले एक ऐसे लड़के की कहानी है जो देश को गुलाम बनाने वाले अंग्रेजो को अच्छा मानता है.

इन हरकतों के चलते ‘मंगा’ को कोई भी समझदार नहीं मानता था. इससे पहले कपिल की प‍हली फिल्‍म ‘किस किस को प्यार करूं’ जहां पूरी तरह एक कॉमेडी थी तो वहीं इस फिल्‍म में कॉमेडी के साथ ही कपिल के कई और भी रंग सामने आएंगे.फिल्म 24 नवंबर को रिलीज होने वाली है. कपिल की यह दूसरी फिल्म है जिसका सभी को काफी बेसब्री से इंतजार हैं.