शराब के नशे में धुत सिपाही का वीडियो वायरल, बोला हां मैं पीता हूं, अपने पैसे की किसी के….

"हा मैं पीता हूं, अपने पैसे की पीता हूं!" ये दावा है कोहड़ौर में भीड़ के बीच पकड़े गए सिपाही का इकरारनामा, जिसे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अपने बयान में बचाते नजर आए।

Written By :

SK Sharma

Updated

February 11, 2021

“हा मैं पीता हूं, अपने पैसे की पीता हूं!” ये दावा है कोहड़ौर में भीड़ के बीच पकड़े गए सिपाही का इकरारनामा, जिसे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अपने बयान में बचाते नजर आए।

ये भी पढ़ें..यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, कई पुलिसकर्मी इधर से उधर, देखें लिस्ट…

शराब के नशे में धुत होकर प्रतापगढ़ पुलिस अपनी ड्यूटी का निर्वाहन करती है। खाकी पहने वर्दीधारी खुद शराब पीने की बात कबूल कर रहा है। जिसका वीडियो शोसल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। जबकि शराबी पुलिसकर्मीयो को बचाने के लिए उतरे आलाधिकारियो को मुंह चिढ़ाता हुआ शराबी सिपाही का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया।

सिपाही बोला अपने पैसे की पीता…

वायरल वीडियो में सिपाही कह रहा है कि किसी के बाप की नही बल्कि अपने पैसे की शराब पीकर ड्यूटी करता हूँ। बतयाा जा रहा है कि सिपाही ने नशे में मारपीट भी की। वहीं वहां पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

बता दें कि प्रतापगढ़ जिले के कोहड़ौर थाने में तैनात सिपाहीयों द्वारा मदाफरपुर बाज़ार में महिला से छेड़खानी से आहत लोगो ने बुधवार देर शाम पिटाई की थी। वहीं महिला की शिकायत के बावजूद पुलिस एक तरफा कार्यवाही कर रही थी।

ये भी पढ़ें..शादी के बाद पंसद आ गई साली, पत्नी से बोला- ‘सेटिंग कराओ, और फिर..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

(रिपोर्ट- मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़)