पीएनबी के बाद ओबीसी में सामने आया 390 करोड़ का घोटाला

नई दिल्ली– पंजाब नैशनल बैंक में 11,300 करोड़ रुपये के घोटाले के उजागर होने के बाद अब सीबीआई ने एक अन्य मामले में भी केस दर्ज किया है। 390 करोड़ रुपये के घोटाले में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शिकायत को बीते 6 महीने से दबाए बैठी सीबीआई ने अब दिल्ली स्थित एक जूलरी आउटलेट के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरुवार को सीबीआई ने करोल बाग स्थित द्वारका दास सेठ इंटरनैशनल के खिलाफ केस फाइल किया। यह कंपनी डायमंड, गोल्ड और सिल्वर जूलरी की मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग का काम करती है। इस कंपनी ने ओबीसी की ग्रेटर कैलाश-II स्थित

Written By :

admin

Updated

February 24, 2018

नई दिल्ली– पंजाब नैशनल बैंक में 11,300 करोड़ रुपये के घोटाले के उजागर होने के बाद अब सीबीआई ने एक अन्य मामले में भी केस दर्ज किया है। 390 करोड़ रुपये के घोटाले में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स

की शिकायत को बीते 6 महीने से दबाए बैठी सीबीआई ने अब दिल्ली स्थित एक जूलरी आउटलेट के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरुवार को सीबीआई ने करोल बाग स्थित द्वारका दास सेठ इंटरनैशनल के खिलाफ केस फाइल किया। यह कंपनी डायमंड, गोल्ड और सिल्वर जूलरी की मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग का काम करती है।

इस कंपनी ने ओबीसी की ग्रेटर कैलाश-II स्थित ब्रांच से 2007 में फॉरन लेटर ऑफ क्रेडिट, फॉरन हासिल करने के बाद कई तरह से लोन हासिल किया। इस कंपनी का संचालन सभ्य सेठ और रीता सेठ के हाथ में है, जो पंजाबी बाग के रहने वाले हैं। इसके अलावा कृष्ण कुमार सिंह और रवि कुमार सिंह भी इस कंपनी से जुड़े हैं, जो सराय काले खां के निवासी हैं। सीबीआई ने अपनी एफआईआर में इन सभी के नाम दर्ज किए हैं। 

सरकारी क्षेत्र के बैंक ओबीसी ने 16 अगस्त, 2017 को सीबीआई से द्वारका दास सेठ इंटरनैशनल के खिलाफ शिकायत की थी। बैंक का दावा है कि द्वारका दास सेठ इंटरनैशनल ने लेटर ऑफ क्रेडिट के तहत कई क्रेडिट फैसिलिटीज का लाभ उठाया है।