मोदी राज में हुये बड़े-बड़े स्कैम ; जितने कांग्रेस में नहीं हुये- आजम खान

जालौन —  मोदी राज में जितने बड़-बड़े स्कैम हुये है उतने तो कांग्रेस शासन में कभी नहीं हुये है। यह कहते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। जानकारी के मुताबिक जालौन के उरई में एक सामूहिक विवाहा सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने पीएम मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि पीएम मोदी व उनकी सरकार नीरव मोदी से मिली हुयी है क्योकि नीरव मोदी के साथ पीएम व उनकी सरकार जाती थी उनके साथ बैठती थी डिनर

Written By :

admin

Updated

February 22, 2018

जालौन —  मोदी राज में जितने बड़-बड़े स्कैम हुये है उतने तो कांग्रेस शासन में कभी नहीं हुये है। यह कहते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

जानकारी के मुताबिक जालौन के उरई में एक सामूहिक विवाहा सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने पीएम मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि पीएम मोदी व उनकी सरकार नीरव मोदी से मिली हुयी है क्योकि नीरव मोदी के साथ पीएम व उनकी सरकार जाती थी उनके साथ बैठती थी डिनर किया जाता था साथ ही जितने भी समिट हुयी है उसमें गए है फोटो सेशन भी होता था। यह सब नीरव मोदी से मिले हुये है।

जब उनसे पूंछा कि योगी जी कह रहे कि प्रदेश में अपराध कम हुआ तो उन्होंने कहा प्रदेश में अपराध में लगातार इजाफा हुआ है। योगी सरकार अपराध को रोकने में नाकाम रही है और इसकी डिटेल डीजीपी आफिस से निलवा ली जाये अगर थोड़ी सी शर्म है तो चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाये।

इसके अलावा  पीएम मोदी पर सीधा प्रहार करते हुये कहा कि 2014 में मोदी जी ने कहा था कि सरकार बनने के 100 दिन बाद सभी के खाते में 20-20 लाख रुपये आयेंगे साथ ही हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा लेकिन ये सब खोखले वादे है।बता दे कि सपा के दिग्गज नेता आजम खान उरई मे आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने आये थे।

(रिपोेर्ट-अनुज कौशिक,जालौन)