Skip to content

SIGN IN

  • होम
  • देश
  • आधी आबादी
  • टॉप न्यूज
  • धर्म
  • यूथ कार्नर
  • राजनीति
  • अपराध
  • लाइफस्टाइल

शिक्षामित्रों के लिए खुशखबरी, सभी के बैंक खाते में आएंगे 20-20 हजार रुपये….

यूपी के करीब डेढ़ लाख शिक्षा मित्रों (Shiksha Mitras) के लिए खुशखबरी है. यूपी सरकार ने सभी शिक्षामित्रों के लिए फण्ड जारी कर दिया है. प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों के लिए 280 करोड़ रूपये की...

Written By :

SK Sharma

Updated

January 29, 2021

  • X
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Telegram
  • WhatsApp

यूपी के करीब डेढ़ लाख शिक्षा मित्रों (Shiksha Mitras) के लिए खुशखबरी है. यूपी सरकार ने सभी शिक्षामित्रों के लिए फण्ड जारी कर दिया है. प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों के लिए 280 करोड़ रूपये की धनराशि जारी की है.

ये धनराशि शिक्षा मित्रों (Shiksha Mitras) के खाते में भेजी जायेंगी. शिक्षामित्रों के बैंक खाते में 20-20 हजार रूपये भेजे जायेगी. अलग-अलग जिलों को इनकी संख्या के आधार पर धनराशि का आवंटन किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें..प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर पेड़ पर लटका दिए शव, ऑनर किलिंग से इलाके में दहशत

सरकार ने जारी किए 280 करोड़ 

बता दें कि शिक्षामित्रों (Shiksha Mitras) के लिए सरकार ने जो 280 करोड़ रूपये जारी किये हैं, वो इनके बकाया वेतन के हैं. जो नवम्बर और दिसम्बर महीने का वेतन नहीं दिया गया था. देर से ही सही, लेकिन सरकार ने अब इनके खाते में 20-20 हजार रूपये भेज दिये हैं.

गौरतलब है कि डीजी से शिक्षामित्रों के संगठनों ने मुलाकात कर जल्द पैसे जारी करने की रिक्वेस्ट की थी. अब पैसे के भुगतान पर शिक्षामित्रों के संगठन के नेता अनिल यादव ने विजय किरण आनन्द का धन्यवाद किया है.

दरअसल प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में डेढ़ लाख शिक्षामित्र पढ़ाते हैं. इन्हें राज्य सरकार हर महीने दस हजार रूपये मानदेय देती है. इसमें राज्य और केन्द्र दोनों ही सरकारों की हिस्सेदारी होती है.

ये भी पढ़ें..सरकार का बड़ा फैसलाः पुलिस विभाग में सिपाही-दारोगा के पदों पर अब किन्नरों की होगी सीधी नियुक्ति

ये भी पढ़ें..शादी के बाद पंसद आ गई साली, पत्नी से बोला- ‘सेटिंग कराओ, और फिर..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Follow us

  • Facebook
  • Instagram
  • X
  • YouTube

वायरल खबरें

  • NEET पेपर लीक मुद्दा गरमाया, दिल्ली की सड़कों से संसद तक सियासी संग्राम

    neet-pepar-leak
  • किसान के बेटे Ashok Sharma ने टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू, 150 की रफ्तार से IPL में मचाया था कोहराम

    Ashok Sharma
  • ‘Godzilla vs Kong’ की स्टार एक्ट्रेस केली हॉटल का 18 साल की उम्र में निधन, सड़क हादसे में गंवाई जान

    Kaylee Hottle Death

Subscribe on Youtube​

Download APP

© 2026 UP Samachar. All Rights Reserved.