कार में गर्लफ्रेंड के साथ मस्ती कर रहा था JE, अचानक साले संग पहुंच गई पत्नी, फिर जो हुआ….

प्यार का अहसास बेहद खूबसूरत है लेकिन जरा सोचिए, अगर आप शादीशुदा हैं और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कार में मस्ती कर रहे हों और तभी पत्नी की एंट्री हो जाए तो.

Written By :

SK Sharma

Updated

January 26, 2021

कुछ लोगों की लव स्टोरीज तो ऐसी होती हैं, जो जमाने भर में चर्चा का विषय बन जाती हैं. प्यार का अहसास बेहद खूबसूरत है लेकिन जरा सोचिए, अगर आप शादीशुदा हैं और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कार में मस्ती कर रहे हों और तभी पत्नी की एंट्री हो जाए तो.

ये भी पढ़ें..Republic Day 2021: राजपथ पर दिखी भारत की आन-बान और शान, सुंदर झांकियों ने जीता दिल…

पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगेहाथों पकड़ा

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है. यहां एक पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ डोसा खाते पकड़ लिया.

Couples

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक पत्नी ने अपने पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया. पूरे प्रदेश में इस प्रेम-प्रसंग की खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को कार के अंदर बैठा कर डोसा खिला रहा था. दोनों बड़े प्यार से चोरी-छिपे गाड़ी में बैठकर खाने का मजा ले रहे थे लेकिन तभी अचानक वहां शख्स की पत्नी पहुंच गई.

पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

पत्नी ने जैसे ही अपने पति को इस हालात में रंगेहाथ पकड़ा तो वह आग बबूला हो गई. फिर होना क्या था, इसके बाद घरवाली-बाहरवाली की बहस ने जोर पकड़ा और बात काफी बिगड़ गई. मामला पास के थाने तक पहुंच गया. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर शांत किया.

गर्लफ्रेंड के साथ पति

JE के पद पर तैनात है शख्स

मिली जानकारी के अनुसार यह शख्स राजकीय निर्माण निगम, बांदा में बतौर जूनियर इंजीनियर (JE) के पद पर कार्यरत है. जब महाशय अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डोसा खा रहे थे तो किसी ने इनकी पत्नी को इसकी खबर दें दी. वह तुरंत अपने भाई के साथ मौके पर पहुंची और उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया. पत्नी को देखते ही जेई साहब के तो मानो होश ही फाख्ता हो गए.

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति के कई महिलाओं के साथ नाजायज संबंध हैं. वह महिलाओं को इधर-उधर घुमाता रहता है. जब भी इसे लेकर पत्नी ने ऐतराज जताया है तो उसने अपनी पत्नी को तलाक की धमकी दी है.

ये भी पढ़ें..सरकार का बड़ा फैसलाः पुलिस विभाग में सिपाही-दारोगा के पदों पर अब किन्नरों की होगी सीधी नियुक्ति

ये भी पढ़ें..शादी के बाद पंसद आ गई साली, पत्नी से बोला- ‘सेटिंग कराओ, और फिर..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)