अवैध फटाखा फैक्ट्री पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

बहराइच – संवेदनशील बहराइच में अरसे से फटाखा फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। बुधवार को पुलिस ने महसी के पंचायत भवन पर छापा मारकर पटाखा फैक्ट्री पकड़ी। भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर अातिशबाजी मिली है। जिसे अवैध तरीके से निर्मित किया गया था। मौके से चार लोग पकड़े गए हैं। बरामद विस्फोटक सामग्री को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।हरदी थाना अंतर्गत महसी बाजार के बाहर ग्राम पंचायत का पंचायत भवन स्थित है। यहां पर लोगों का आवागमन काफी कम रहता है। ऐसे में इस पंचायत भवन का

Written By :

admin

Updated

February 22, 2018

बहराइच – संवेदनशील बहराइच में अरसे से फटाखा फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। बुधवार को पुलिस ने महसी के पंचायत भवन पर छापा मारकर पटाखा फैक्ट्री पकड़ी। भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर अातिशबाजी मिली है।

जिसे अवैध तरीके से निर्मित किया गया था। मौके से चार लोग पकड़े गए हैं। बरामद विस्फोटक सामग्री को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।हरदी थाना अंतर्गत महसी बाजार के बाहर ग्राम पंचायत का पंचायत भवन स्थित है। यहां पर लोगों का आवागमन काफी कम रहता है। ऐसे में इस पंचायत भवन का उपयोग क्षेत्र के अराजक तत्व अवैध पटाखा बनाने में कर रहे थे।

इसकी सूचना मिलने पर बुधवार सुबह हरदी थानाध्यक्ष दिनेश सिंह विष्ट ने टीम के साथ छापेमारी की। मौके पर चार लोगों को अवैध पटाखा बनाते हुए पकड़ा गया। इनकी पहचान गुड्डू, साबिर, ताज मोहम्मद और हैदर अली निवासी महसी के रूप में हुई। मौके से दो किलो बारूद, 50 सुतली बम, 125 अनार, मेहताब के अलावा प्रकाश बिखेरने वाली आतिशबाजी बड़े पैमाने पर मिली। इसके अलावा 30 पुड़िया बारूद अलग बंधा हुआ मिला। बरामद विस्फोटक सामग्री को पुलिस ने सीज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है।

कई माह से चल रहा था पटाखेे का कारोबार

पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने बताया कि महसी में अवैध पटाखा निर्माण का कारोबार कई दिनों से चल रहा था। इसकी निरंतर सूचनाएं मिल रही थी। लेकिन पटाखा निर्माण करने वाले निरंतर स्थान बदल रहे थे। उन पर निगरानी करते हुए सुबह गिरफ्तारी की गई। पटाखा निर्माण का लाइसेंस नहीं मिला है। लगभग डेढ़ बोरा आतिबाजी बरामद हुई है। इसके अलावा अर्द्धनिर्मित आतिशबाजी भी मिली है। बारूद व आतिशबाजी को अलग-अलग सीज कर कार्रवाई की जा रही है।

महाराजगंज में पकड़ा जा चुका है विस्फोटक

महसी कस्बे में जह‌ां अवैध फटाखा फैक्ट्री पकड़ी गई है। वहां से आठ किलोमीटर की दूरी पर महाराजगंज में दो माह पूर्व 50 किलो से अधिक बारूद की खेप बरामद हुई थी। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। पूर्व में भी क्षेत्र से विस्फोटक पदार्थ बरामद हो चुके हैं।

(रिपोर्ट-अमरेंद्र पाठक,बहराइच)