छोटे को दिखा करा दी बड़े भाई से शादी, फिर सास ने चारों बेटों से जबरन बनवाए संबंध !

उत्तर प्रदेश में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं। घटना गाजियाबाद शहर की जहां शादी के बाद दुल्हन के साथ अत्याचार किया गया।

Written By :

SK Sharma

Updated

January 12, 2021

उत्तर प्रदेश में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं। घटना गाजियाबाद शहर की जहां शादी के बाद दुल्हन के साथ अत्याचार किया गया।

पहले तो दुल्हन को लोक-लाज का डर दिखाकर छोटे भाई की जगह बड़े भाई से शादी करवा दी गई। फिर बाद में उसकी सास ने अपने चारों बेटों से अवैध शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

ये भी पढ़ें..यूपीः 5 रुपये में यह शख्स करा रहा भर पेट भोजन, अमिताभ बच्चन ने भी की तारीफ

ससुराल वालों पर पर अत्याचर की सारी हदें

गौरतलब है कि जब दुल्हन शादी के बाद ससुराल पहुंची तो उसने अपने पति के अलावा किसी के भी साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। फिर उसके साथ मारपीट की गई और जबरदस्ती उसे ऐसा करने के लिए प्रताड़ित किया गया।

ससुराल में अपने साथ हो रहे अत्याचार से किसी तरह जान छुड़ाकर वह शादी के 2 महीने बाद ही मायके वापस आ गई। पीड़ित दुल्हन ने इसकी शिकायत गाजियाबाद के डीएम से की हैं। जिसके बाद सिहानी गेट पुलिस स्टेशन में महिला के पति और सास समेत 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।

छोटे भाई को दिखा करा दी बड़े भाई से शादी

ये है पूरी घटना..

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके में 19 वर्षीय पीड़ित दुल्हन रहती है। दुल्हन की मां एक सोसायटी में काम करती है। वहां गार्ड की नौकरी करने वाले शख्स के कहने पर उसकी मां ने अपनी बेटी के लिए मुरादनगर के एक लड़के को पसंद किया।

लेकिन 21 फरवरी 2020 को जब शादी के मंडप में पहुंचे तो उस लड़के की जगह दूसरा शख्स वहां बैठा हुआ था। शादी के बाद तो हद हो गई। फिलहाल पीडिता की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें..महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार, गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, कई हड्डियां टूटी…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)