‘सरकार का मुख्य मुद्दा देश के मुसलमानों को उनकी औकात दिखाना है ‘- आज़म खान

फर्रुखाबाद– समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खान ने देश के प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करते हुए कहा कि-‘ इस देश में घोटाले , बेरोज़गारी मुद्दा नही है ; बल्कि इस सरकार व भाजपा का मुख्य मुद्दा देश के मुसलमानो को उनकी औकात दिखाना व उनकी अक्ल ठिकाने लगाना है और और वह यह काम रहे है। ‘   वहीं सूबे के बजट में आवंटित अल्पसंख्यक हितो के लिए आवंटित धनराशि पर भी बोलते हुए कहा कि क्या इस धनराशि से अल्पसंख्यकों के लिए बंदूक खरीदेंगे। क्योंकि मुख्यमंत्री ने कहा की बन्दूक का जवाब बन्दूक से देंगे।

Written By :

admin

Updated

February 19, 2018

फर्रुखाबाद– समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खान ने देश के प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करते हुए कहा कि-‘ इस देश में घोटाले , बेरोज़गारी मुद्दा नही है ; बल्कि इस सरकार व भाजपा का मुख्य मुद्दा देश के मुसलमानो को उनकी औकात दिखाना व उनकी अक्ल ठिकाने लगाना है और और वह यह काम रहे है। ‘

 

वहीं सूबे के बजट में आवंटित अल्पसंख्यक हितो के लिए आवंटित धनराशि पर भी बोलते हुए कहा कि क्या इस धनराशि से अल्पसंख्यकों के लिए बंदूक खरीदेंगे। क्योंकि मुख्यमंत्री ने कहा की बन्दूक का जवाब बन्दूक से देंगे। इस सरकार ने अल्पसंख्यकों की सभी योजनाएं बंद कर दी है। 

उन्होंने कहा की मुसलमान अभी इतना सस्ता नही हुआ है की इस बजट में बिक जाए। वहीँ देश में पंजाब नॅशनल बैंक के घोटाले पर कहा की नीरव मोदी देश छोड़ कर भागा नहीं है ; बल्कि उसे भगाया गया है। 

(रिपोर्ट – दिलीप कटियार , फर्रुखाबाद )