अनियंत्रित ट्रक व ऑटो में जोरदार भिड़त, दो बच्चों समेत 4 की मौत….

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में ट्रक व ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में ऑटो पर सवार दो बच्चों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए.

Written By :

SK Sharma

Updated

December 31, 2020

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में ट्रक व ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में ऑटो पर सवार दो बच्चों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए.

घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. यह दुर्घटना सिधारी थाना क्षेत्र के गिरधरपुर के गांव में पास हुई. दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए.

ये भी पढ़ें..शौच को गई नवविवाहिता के साथ 5 लोगों ने की हैवानियत की हदें पार, वीडियो वायरल

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया…

उधर हादसे की सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है. जबकि पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ शहर से एक ऑटो दस सवारियों को लेकर छतवारा की तरफ जा रहा था. जैसे ही वो मुसेपुर रेलवे क्रॉसिंग से आगे गिरधरपुर गांव के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी.

बच्चों व दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत

ऑटो को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ट्रक एक मकान में घुस गया. यह टक्कर इतना जबरदस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार दो बच्चे और दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं छह अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. इन सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें..दो महिलाओं में चल रहे थे लात घूंसे, बीच सड़क ‘कुत्ते’ ने की ऐसी हरकत ‘निर्वस्त्र’ हुई महिला, Video वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )