अब राजधानी में चलेंगी सीएनजी बाइक… !

लखनऊ– ग्रीन गैस कम्पनी अप्रैल से दो पहिया वाहनों के लिए सीएनजी उपलब्ध करवाने की योजना बना रही है। अब जल्द ही शहरवासी अपने दो पहिया वाहनों में भी सीएनजी किट लगवा सकेंगे। इससे खर्च कम होने के साथ ही प्रदूषण पर भी लगाम की जा सकेगी।    इसके साथ ही बाइक टैक्सी के मालिकों को छह महीने में सीएनजी किट लगवाने की हिदायत दे दी गई है। तब तक बाइक टैक्सी पेट्रोल से संचालित होंगी। ऐसा न करने पर बाइक टैक्सी का परमिट निरस्त किया जाएगा। आरटीओ की ओर से बाइक टैक्सी में सीएनजी किट लगवाने के लिए मंडलायुक्त

Written By :

admin

Updated

February 14, 2018

लखनऊ– ग्रीन गैस कम्पनी अप्रैल से दो पहिया वाहनों के लिए सीएनजी उपलब्ध करवाने की योजना बना रही है। अब जल्द ही शहरवासी अपने दो पहिया वाहनों में भी सीएनजी किट लगवा सकेंगे। इससे खर्च कम होने के साथ ही प्रदूषण पर भी लगाम की जा सकेगी। 

 

इसके साथ ही बाइक टैक्सी के मालिकों को छह महीने में सीएनजी किट लगवाने की हिदायत दे दी गई है। तब तक बाइक टैक्सी पेट्रोल से संचालित होंगी। ऐसा न करने पर बाइक टैक्सी का परमिट निरस्त किया जाएगा। आरटीओ की ओर से बाइक टैक्सी में सीएनजी किट लगवाने के लिए मंडलायुक्त से मांगी गई मोहलत पर मंजूरी दे दी गई। आरटीओ (प्रशासन) एके सिंह ने बताया कि बाइक टैक्स परमिट के प्रस्ताव पर चर्चा हो चुकी है। नियम व शर्तो के साथ किराए का निर्धारण हो गया है। इसकी जानकारी बाइक टैक्सी परमिट धारकों को दे दी गई। बाइक टैक्सी से जुड़े कुछ विभागीय कामकाज बाकी है। जिसे एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।

बाइक टैक्सी को 20 फरवरी के पहले राजधानी की सड़कों पर दौड़ाने की तैयारी है। इस संबंध में एक पत्र शासन को लिखकर सीएम से हरी झंडी दिखाने का समय मांगा गया है। बाइक टैक्सी में टैक्स का रोड़ा परिवहन विभाग से बाइक टैक्सी का अनुबंध पांच वर्ष के लिए होगा। पांच वर्ष का रोड टैक्स एक साथ जमा करना होगा।

15 हजार में लगेगी किट :

ग्रीन गैस लिमिटेड के अधिकारियों के मुताबिक करीब 15 हजार रुपये में दो पहिया वाहनों में सीएनजी किट लगवाई जा सकती है। एक बार में 1.2 किलोग्राम गैस भरेगी। इससे 100 से 120 किमी तक गाड़ी चल सकेगी। जानकारों के अनुसार बाजार में किट आ चुकी है।