पत्नी ने घर आने से किया इंकार, युवक ने काट दिया अपना प्राइवेट पार्ट और फिर…

उत्तर प्रदेश में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। घटना कानपुर जिले की है जहां एक सिरफिरे युवक ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हैं।

Written By :

SK Sharma

Updated

November 27, 2020

उत्तर प्रदेश में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। घटना कानपुर जिले की है जहां एक सिरफिरे युवक ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हैं।  दरअसल पत्नी के वियोग से परेशान एक युवक ने अपने प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट डाला। इतना ही नहीं इसके बाद उसके अपनी जान भी लेने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें..हैरान करने वाला खुलासा, रात होते ही इंटरनेट पर सबसे ज्यादा इन चीजों को सर्च करती हैं लड़कियां..

पांच साल पहले हुई थी शादी….

चकेरी थाना क्षेत्र स्थित मवैया में रहने वाले 26 साल के इस युवक की शादी 5 साल पहले बाराहदेवी में रहने वाली युवती से हुई थी। परिवार में पत्नी, चार साल का बेटा और बुजुर्ग माता-पिता साथ में रहते हैं।

जानकारी के मुताबिक युवक की पत्नी को डेंगू हुआ था। इलाज कराने के लिए वह मायके आ गई थी। पिछले डेढ़ महीने से वह मायके में रह रही थी। युवक के परिजनों ने कहा कि जब भी उनका बेट बहू को लेने जाता तो वह आने से इंकार ​कर देती थी।

लहूलुहान हालत में पड़ा युवक

इसके साथ ही वह फोन पर भी बात नहीं करती थी। बीते एक महीने से पत्नी का यही रवैया था जिसके चलते युवक परेशान रहता था। बुधवार की रात अपनी पत्नी के कमरे में जाकर युवक ने पहले ब्लेड से अपने प्राइवेट पार्ट को काट डाला।

इसके बाद आत्महत्या के इरादे से अपनी गर्दन पर ब्लेड से कई कट मारे। परिजन बेटे को जब खाना खाने के लिए बुलाने गए तो उन्होने देखा कि वह लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

अहिरवां चौकी इंचार्ज विजय शुक्ला ने बताया कि युवक को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक ने गर्दन और गुप्तांग को ब्लेड से काटा है।

ये भी पढ़ें..प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई दो बच्चों की माँ, ग्रामीणों ने फिर जो किया…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )