डीजीपी की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल !

लखनऊ–यूपी के नवनियुक्त डीजीपी ओपी सिंह की सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। अब डीजीपी की सुरक्षा में एटीएस के कमांडो तैनात रहेंगे।  बता दें डीजीपी ओपी सिंह ने यूपी पुलिस के सभी सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया है और अब डीजीपी भी एटीएस के कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। अब डीजीपी की सुरक्षा की व्यवस्था भी डीजी सीआईएसएफ की तरह ही होगी। डीजीपी की सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ब्लूप्रिंट आईजी एटीएस असीम अरुण तैयार करेंगे। मालूम हो कि अभी हाल ही में यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने अपना कार्यकाल पूरा किया है ;जिसके बाद इस

Written By :

admin

Updated

February 10, 2018

लखनऊ–यूपी के नवनियुक्त डीजीपी ओपी सिंह की सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। अब डीजीपी की सुरक्षा में एटीएस के कमांडो तैनात रहेंगे। 

बता दें डीजीपी ओपी सिंह ने यूपी पुलिस के सभी सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया है और अब डीजीपी भी एटीएस के कमांडो के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। अब डीजीपी की सुरक्षा की व्यवस्था भी डीजी सीआईएसएफ की तरह ही होगी। डीजीपी की सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ब्लूप्रिंट आईजी एटीएस असीम अरुण तैयार करेंगे। मालूम हो कि अभी हाल ही में यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने अपना कार्यकाल पूरा किया है ;जिसके बाद इस पद पर ओपी सिंह की तैनाती की गयी है।