शादी के बंधन में बंधी सिंघम स्टार काजल अग्रवाल, तस्वीरें हुई वायरल

काजल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. काजल ने कुछ घंटों पहले ही ब्राइडल लुक में अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर किया था. उस तस्वीर में काजल ब्राइडल...

Written By :

SK Sharma

Updated

October 31, 2020

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री काजल अग्रवाल शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गई हैं. अभिनेत्री ने गौतम किचलू के साथ लव मैरिज किया है.

ये भी पढ़ें..पूर्वांचल की बेटी ने जीता मिस इंडिया यूनिवर्स 2020 का खिताब

काजल ने शेयर की तस्वीरें

Kajal Aggarwal Gautam Kitchlu Marriage Photo। काजल अग्रवाल ने किया भंगड़ा,  शादी की ये हैं तस्वीरें

वहीं काजल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. काजल ने कुछ घंटों पहले ही ब्राइडल लुक में अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर किया था. उस तस्वीर में काजल ब्राइडल मेकअप लिए हुए आधा ही तैयार हुईं नजर आ रही हैं.

शादी के बंधन में बंधी काजल अग्रवाल

जबकि बैकग्राउंड में काजल अग्रवाल का ब्राइडल लहंगा हैंगर पर नजर आ रहा है. तो वहीं, ‘सिंघम’ स्टार हाथों में चूड़ा, बालों में गजरा और मांग टीका पहने हुए दिख रही है. तस्वीर शेयर करते हुए काजल ने कैप्शन दिया है, ‘तूफान से पहले की शांति.

गौतम किचलू के साथ की लव मैरिज

शादी की शादी से पहले एक संगीत समारोह का आयोजन किया गया था. निशा अग्रवाल और गौतम और काजल के दोस्तों ने संगीत समारोह में प्रस्तुति दी और खूब मस्ती की. संगीत समारोह के बाद, गौतम और काजल अपनी शादी के लिए तैयार हो गए.

Actor Prabhas Love Life

काजल अग्रवाल एक चमकदार लाल लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं,जबकि गौतम किचलू ने बड़े दिन के लिए ऑफ-व्हाइट और सिल्वर शेरवानी को चुना.

बता दें काजल की शादी के सारे फंक्शन उनके मुंबई स्थित आवास पर ही हो रहे हैं. काजल अग्रवाल की शादी का सेलिब्रेशन 29 अक्टूबर की सुबह शुरू हुआ था.

ये भी पढ़ें..सिपाही की संग्दिध मौत, हेड कांस्टेबल व फॉलोअर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, SP ने किया निलंबित

ये भी पढ़ें..नाबालिग बेटे की गवाही से पिता को मिली सजा, 4 साल पहले की थी पत्नी की हत्या

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )